लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पशुधन पशुओं को साल भर मिलेगा हरा चारा

पशुओं को साल भर मिलेगा हरा चारा

What
When Jun 23, 2011
from 02:15 PM to 02:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पशुपालक किसानों को चारे के नि:शुल्क बीज, खाद और कटाई के उपकरण
छत्तीसगढ़ में चार सौ हेक्टेयर में लिया जाएगा त्वरित चारा विकास कार्यक्रम

    रायपुर, 23 जून 2011

पशुओं के लिए साल भर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पशुपालक किसानों को चारा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार के पशुधन विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस वर्ष से त्वरित चारा विकास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत किसानों को चारा उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के बीज और खाद के साथ ही चारा कटाने के लिए कटर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 420 हेक्टेयर में चारा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।1366-230611
    कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि कृषि की विकास दर को बढ़ाने के लिए पशुधन की उत्पादकता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि पशुओं को नियमित रूप से हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बहुत कम क्षेत्र में चारा का उत्पादन लिया जाता है। जिसके कारण बड़ी मात्रा में हरे चारे की समस्या रहती है। इस कमी को दूर करने के लिए इस साल से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश के किसानों को चारा उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 420 हेक्टेयर में त्वरित चारा उत्पादन कार्यक्रम लिया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले में किसानों का चयन किया जा रहा है। चारा उत्पादन के लिए इन किसानों को प्रति हेक्टेयर तीन हजार दो सौ रूपए कीमत के बीज, खाद और अन्य आवश्यक दवाएं प्रदान की जाएगी। चारा कटाने के लिए किसानों को हाथ से चलित कटर के लिए चार हजार रूपए और डीजल तथा शक्ति से चलने वाले कटर के लिए बीस हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।
    श्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का प्रमुख धान उत्पादक राज्य है। यहां किसान पशुओं को मुख्यत: धान का पैरा खिलाते है। धान के पैरे में तीन से चार प्रतिशत प्रोटीन और 40 प्रतिशत उर्जा होती है साथ ही इसमें हानिकारक आक्जलेटों की उपस्थिति के कारण यह पशुओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डालता है। यदि धान के पैरा को यूरिया से उपचारित कर पशुओं को खिलाया जाए तो इसमें 9 से 10 प्रतिशत प्रोटीन और 56 प्रतिशत उर्जा की उपस्थिति हो जाती है। यूरिया से उपचारित होने पर पैरा में उपस्थित हानिकारक आक्जलेट भी कम हो जाते है। श्री साहू ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को धान के पैरा को यूरिया से उपचारित करने के लिए दो हजार तीन सौ रूपए का किट भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड में 50-50 पशुपालक किसानों का चयन किया जा रहा है। इन किसानों को विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में धान के पैरा को उपचारित करने के लिए किट के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि ये किसान इस किट की सहायता से धान के पैरा को उपचारित कर सके। 

क्रमांक-1366/पवन



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031