लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पशुधन बीमार पशुओं के 'एक्स-रे' के लिए पहली मशीन जगदलपुर में स्थापित

बीमार पशुओं के 'एक्स-रे' के लिए पहली मशीन जगदलपुर में स्थापित

What
When Jan 07, 2010
from 01:35 PM to 01:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal
पचास किलोग्राम वजन तक के बीमार पशुओं का हो सकेगा एक्स-रे

रायपुर, 07 जनवरी 2010

बीमार और दुर्घटनाओं में घायल और बीमार पशुओं में रोगों की पहचान और जांच के लिए बस्तर जिले में पशु चिकित्सा विभाग के कक्ष में एक्स-रे मशीन स्थापित कर दी गई है। दुर्ग जिले के अंजोरा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशिक्षण विभाग में स्थापित एक्स-रे मशीन के बाद यह पशुओं के एक्स-रे के लिए किसी क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय में स्थापित प्रदेश की पहली एक्स-रे मशीन है। इस एक्स-रे मशीन से कुत्ते, बिल्ली, बकरे सहित 50 किलोग्राम अधिकतम वजन के छोटे गाय-बैल और बछड़ों का एक्स-रे किया जा रहा है। अब तक इस मशीन से पन्द्रह से अधिक बीमार और दुर्घटनाओं में घायल पशुओं का एक्स-रे सफलता पूर्वक किया जा चुका है। यह मशीन पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के तहत जिला पंचायत बस्तर द्वारा स्वीकृत साढ़े चार लाख रूपए की लागत से स्थापित की गई है।
पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि विभिन्न सड़क दुर्घटना और अन्य घटनाआें से पशुओ की हड्डियां टूटने के साथ-साथ निमोनिया और अन्य संक्रामक रोगों की जांच इस एक्स-रे मशीन से आसान हो गई है। पशु पालकों को इस मशीन की जानकारी होने से यहां पशुओं का एक्स-रे कराने के लिए संख्या लगातार बढ़ रही हैं।  इस मशीन से लिए गए एक्स-रे द्वारा जानवरों के आंतरिक अंगों में बीमारियों के लक्षण जल्द ही पहचान में आ जाते हैं। इस मशीन से पशुओं द्वारा खाई गई वस्तुओं जैसे पॉलीथीन, हड्डियां आदि की जानकारी भी मिल जाती हैं। विभाग द्वारा इस मशीन से पशुओं का एक्स-रे कराने के लिए प्रति पशु पचास रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। पशु चिकित्सकों ने इस एक्स-रे मशीन की स्थापना पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की है कि यह पशुओं से मनुष्याें में फैलने वाले घातक और संक्रामक रोगों की पहले चरण्ा में ही पहचान करने में सहायक होगी। ऐसे रोगों की जल्द पहचान हो जाने से उन्हें मनुष्यों में फैलने से रोका जा सकेगा।
नागेश






.

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031