लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पशुधन डेयरी उद्यमिता विकास योजना : डेयरी स्थापना हेतु किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

डेयरी उद्यमिता विकास योजना : डेयरी स्थापना हेतु किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

What
When Apr 21, 2011
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

        रायपुर, 21 अप्रैल, 2011

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में दुध के उत्पादन को बढ़ाने तथा किसानों को आर्थिक रूप से सृदृढ़ करने के लिए डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में एक नई योजना डेयरी उद्यमिता विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को डेयरी की स्थापना के लिए लगभग 50 प्रतिशत तक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
     पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश को दुध उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने चालू वित्तीय वर्ष से विभाग द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना प्रारंभ की गयी है। इस योजना के तहत किसानों, उद्यमियों, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही संगठित व असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे समूहों को डेयरी की स्थापना के लिए लागत का 40 प्रतिशत अनुदान सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 48.3 प्रतिशत अनुदान सहायता का प्रावधान किया गया है। इसमें 15 प्रतिशत अनुदान सहायता राज्य सरकार द्वारा तथा शेष राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा प्रदान की जाएगी। डेयरी स्थापना की अधिकतम लागत पांच लाख रूपए निर्धारित की गयी है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत डेयरी स्थापना जिसमें संकर पशु या देशी दुधारू नस्लें जैसे साहीवाल, रेड सिंधी, गिर, राठी आदि गाय अथवा उन्नत नस्ल की भैंस रखी जा सकती है। डेयरी स्थापना के लिए पशुओं की अधिकतम सीमा दस है जबकि न्यूनतम दो पशु रखे जा सकते है।

क्रमांक-355/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031