लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पशुधन दुग्ध उत्पादन में छत्तीसगढ़ के दो किसानों को राष्ट्रीय पुरस्कार

दुग्ध उत्पादन में छत्तीसगढ़ के दो किसानों को राष्ट्रीय पुरस्कार

What
When Nov 22, 2011
from 05:10 PM to 05:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री पवार के हाथों हुए सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री ने राज्य में पशुधन विकास
से संबंधित संस्थान खोलने की मांग की

रायपुर 22 नवम्बर 2011

छत्तीसगढ़ के दो प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित3784-22.11.11 कृषि एवं पशुपालन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दुग्ध उत्पादक किसान श्री महेन्द्र भाई पटेल और महासमुंद जिले के किसान श्री दुर्योधन पटेल को सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू भी उपस्थित थे। भारत सरकार द्वारा डेयरी विकास के क्षेत्र में दिया जाने वाले यह राष्ट्रीय पुरस्कार दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृध्दि के साथ-साथ पशु चारा उत्पादन, चारा बीज उत्पादन, पशु प्रबंधन आदि के लिए प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री से राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक जिलों को शामिल करने और पशुचारा उत्पादन कार्यक्रम का विस्तार करने की मांग की। उन्होंने नाबार्ड के माध्यम से राज्य में पशुधन विकास से संबंधित योजनाओं को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पशुधन (लाइव स्टॉक) से संबंधित संस्थान स्थापित किए जाने का भी अनुरोध किया। श्री साहू ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रदेश के दोनों दुग्ध उत्पादक किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

क्रमांक- 3784/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031