जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन
रायपुर, 04 अप्रैल 2010

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के आज अंतिम दिवस शासकीय कृषि प्रक्षेत्र खोखसा में कृषि यंत्रों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कृषि प्रदर्शनी देखने आए ग्रामीणों से कृषि वैज्ञानिकों तथा कार्यक्रम के अतिथियों ने कहा कि वे खेती-किसानी के उत्थान के लिए कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकी अपनाए।
किसानों को समझाईस दी गई कि वे बीज उपचार कर ही बोनी करे। इससे उपज में वृध्दि होगी। इससे खरपतवार कम होगी। अत्याधिक नाइट्रोजन युक्त खाद के उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए नत्रजन संतुलित उपयोग की सलाह दी गई। कृषि यंत्रों के जीवंत प्रदर्शन के महत्व को बताते हुए कहा गया कि किसान भाई उन्नत ढंग से खेती करें तथा उन्नत कृषि यंत्र का अधिक से अधिक उपयोग करें। उपसंचालक कृषि ने बताया कि विभाग में छुट में कृषि यंत्र दिया जा रहा है। किसान भाई अधिक से अधिक लाभ सकते हैं। इस अवसर पर टै्रक्टर चलित रीपर, पावर टिलर, मिनी राईस मिल, एरोबास्टर, डिस्क हैरो, रोटावेटर, थ्रेसर आदि का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली यंत्रों पर अनुदान आदि की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

