कृषि मंत्री श्री साहू ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
रायपुर, 05 जून 2011
कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री साहू आज यहां अपने निवास कार्यालय में रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के बेन्द्री स्थित साहू सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इनमें कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण छात्र रोशन कुमार, हेमलाल, लुकेश कुमार, रविकुमार, दुर्गेश कुमार, लोकेश देवांगन और खिलेन्द्र निर्मलकर को प्रतीक चिन्ह और पांच-पांच सौ रूपए नगद राशि प्रदान की गयी। इसी तरह बारहवी कक्षा में अच्छें अंकों से उत्तीर्ण छात्र हरेश कुमार, दाऊलाल, केवलकांत, कुमारी प्रभा साहू और कुमारी किरण साहू को प्रतीक चिन्ह और नगद राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री डी.एल.यादव, संचालक समिति के सह सचिव श्री सूरजलाल साहू और शिक्षकगण मौजूद थे।
क्रमांक-1089/पवन

