लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि नक्सल पीड़ित कोंटा के युवाओं को मिली कॉलेज की सौगात : लोगों ने राजधानी आकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

नक्सल पीड़ित कोंटा के युवाओं को मिली कॉलेज की सौगात : लोगों ने राजधानी आकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

What
When Jul 01, 2011
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, एक जुलाई 2011

1492-010711

        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के नक्सल हिंसा पीड़ित दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित तहसील मुख्यालय कोंटा को इस वर्ष नये शिक्षा सत्र में महाविद्यालय की सौगात दी है। डॉ. सिंह की बजट घोषणा के अनुरुप कोंटा में शासकीय महाविद्यालय स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास पर संसदीय सचिव श्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में नगर पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती मौसम मुत्ती और उपाध्यक्ष श्री प्रसाद शर्मा सहित पार्षदों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें कोंटा में कॉलेज खोलने पर जनता की ओर से धन्यवाद दिया।
       प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि दूरस्थ आदिवासी अंचल में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की राज्य शासन की पहल से क्षेत्र के निवासी और विशेष रुप से युवा उत्साहित हैं। कोंटा में महाविद्यालय प्रारंभ करने और इसके नवीन भवन के निर्माण की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा पहले ही प्रदान कर दी गई है। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मण्डल ने कोंटा-मोंटू मार्ग पर शबरी नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस पुल के बनने से कोंटा निकटवर्ती ओडिसा राज्य से जुड़ जाएगा और इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल की इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में नगर पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती मौसम मुत्ती और उपाध्यक्ष श्री प्रसाद शर्मा सहित पार्षद श्रीमती शांतम्मा दीप, श्रीमती कृष्णा कुमारी और श्री जी.एस. रेड्डी शामिल थे।

      क्रमांक-1492/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031