लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि किसानों को अब तक 4.13 लाख मीटरिक टन से अधिक उर्वरकों का वितरण

किसानों को अब तक 4.13 लाख मीटरिक टन से अधिक उर्वरकों का वितरण

What
When Jul 06, 2011
from 02:35 PM to 02:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 06 जुलाई 2011

छत्तीसगढ़ के किसानों को चालू खरीफ मौसम में धान, अरहर, मक्का सोयाबीन सहित अन्य फसलों में उपयोग के लिए अब तक चार लाख 13 हजार 159 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। इसमें दो लाख 90 हजार 744 मीटरिक टन उर्वरक सहकारिता के माध्यम से और एक लाख 22 हजार 415 मीटरिक टन उर्वरक निजी क्षेत्रों द्वारा किसानों को उपलब्ध कराया गया है। राज्य शासन द्वारा चालू खरीफ मौसम में किसानों को दस लाख 15 हजार मीटरिक टन यूरिया, सिंगल सुपर फॉस्फेट, पोटाश, डी.ए.पी. और एन.पी.के. सहित अन्य रासायनिक उर्वरक प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्व अब तक चार लाख 86 हजार मीटरिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक विभिन्न वितरण केन्द्रों में भण्डारित गया जा चुका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ मौसम में धान, अरहर, मक्का, सोयाबीन आदि विभिन्न फसलों के लिए किसानों को सहकारिता के माध्यम से छह लाख 29 हजार 886 मीटरिक टन और निजी क्षेत्रों से तीन लाख 85 हजार मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य शासन द्वारा अब तक दो लाख 23 हजार 841 मीटरिक टन यूरिया, 66 हजार 749 मीटरिक टन सिंगल सुपरफास्फेट, 40 हजार 630 मीटरिक टन पोटाश, 92 हजार 773 मीटरिक टन डी.ए.पी. तथा 62 हजार 360 मीटरिक टन एन.पी.के. रासायनिक खाद विभिन्न डबल लाकों और प्राथमिक सहकारी समितियों में किसानों को वितरित करने के लिए भण्डारित किया गया है। भण्डारित खाद में से अब तक एक लाख 85 हजार 830 मीटरिक टन यूरिया, 57 हजार 414 मीटरिक टन सिंगल सुपरफास्फेट, 172 मीटरिक टन टी.एस.पी., 31 हजार 728 मीटरिक टन पोटाश, 86 हजार 177 मीटरिक टन डी.ए.पी. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा 51 हजार 838 मीटरिक टन एन.पी.के. रासायनिक उर्वरक खरीफ की फसलों में उपयोग के लिए किसानों को वितरित कर दिया गया है।

 

क्रमांक-1583/पवन




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031