लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि कृषि मंत्री श्री साहू से ब्रिटेन के पौधविज्ञान के प्रोफेसर टर्नर ने मुलाकात की

कृषि मंत्री श्री साहू से ब्रिटेन के पौधविज्ञान के प्रोफेसर टर्नर ने मुलाकात की

What
When Apr 09, 2011
from 07:00 PM to 07:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

कृषि के विकास और छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा हेतु आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

रायपुर, 09 अप्रैल 2011
159-090411

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री चंन्द्रशेखर साहू से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ब्रिटेन के ईस्ट एंगलिया विश्वविद्यालय के पौध विज्ञान के प्रोफेसर श्री जॉन टर्नर ने सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री श्री चंन्द्रशेखर साहू ने कहा कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में आज काफी संभावनाएं है। भारत और ब्रिटेन में कृषि की शिक्षा और कृषि तकनीकों की अपनी अलग-अलग विशेषताएं है। इसका लाभ दोनों ही देशों के छात्रों और कृषि वैज्ञानिकों को मिल सके इस ओर राज्य सरकार सार्थक पहल करेगी। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में कृषि के विकास हेतु की जा रही पहल और संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रोफेसर टर्नर को आगामी अगस्त माह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में व्याख्यान के लिए आमंत्रित भी किया।
       प्रोफेसर जॉन टर्नर ने कृषि मंत्री को बताया कि स्थाई कृषि के विकास में ब्रिटेन और एशियाई संस्थानों के बीज आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वे भारत और थाईलेण्ड के दौरे पर है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में लोगो को जरूरी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने तथा विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के बीज एक साझेदारी स्थापित करने ब्रिटेन में एक केन्द्र की स्थापना की है। श्री टर्नर ने कहा कि विश्व की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भविष्य में भोजन की मांग को पूरा करने के लिए कृषि के सामने उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने आज सभी देशों में आपसी सहयोग जरूरी है। आपसी सहयोग से ही हम खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल को विकसित कर इस समस्या से निपट सकते है। उन्होंने कहा कि मेरी इस यात्रा का उद्देश्य भारत में कृषि और खाद्य के क्षेत्र में कार्यरत महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ आपसी सहयोग स्थापित करना है। उन्होंने यहां के कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को ब्रिटेन की कृषि तकनीकों और पध्दतियों के अध्ययन के लिए आमंत्रित भी किया साथ ही कहा कि ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को भी छत्तीसगढ़ सहित भारत की अत्याधिक विकसित कृषि पध्दातियों और कीट प्रबंधन के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की आपसी सहयोग और शिक्षा के आदान-प्रदान से ही दुनिया की आबादी के लिए पर्याप्त खाद्यान्न उत्पादन की चुनौती का सामना हम कर सकेंगे। इस अवसर पर अब्राड यूनीवर्सिटी के प्रतिनिधि श्री बालुकेश्वर अग्रवाल तथा संचालक अनुसंधान सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय श्री एस.के. पाटिल भी मौजूद थे।

क्रमांक-159/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031