बिलासपुर जिले में सात सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फूलों की खेती
रायपुर 08 जुलाई 2010
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शासन की मंशा के अनुरूप फूलों की खेती के माध्यम से किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष 550 हेक्टेयर लक्ष्य के विरूद्ध 781 हेक्टेयर में फूलों की खेती की गई फूलों की खेती में 150 हेक्टेयर में गेंदा, 175 हेक्टेयर में रजनीगंधा, 150 हेक्टेयर मंे ग्लेडियोलस तथा 306 हेक्टेयर में अन्य फूलों का उत्पादन किया गया।
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फूलों की खेती के साथ ही अन्य व्यवसायिक फसलों का ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसी प्रकार जिले में 1748 हेक्टेयर क्षेत्र में औषधि और सुगंधित फसलों की खेती की गई जिसमें 462 हेक्टेयर में ई. सिट्रीडोरा, 154 हेक्टेयर में लेमनग्रास तथा 1132 हेक्टेयर में अन्य औषधि फसल लगाए गए। फलदार फसलों में भी पिछले वर्ष 2009-10 में 5 हजार 54 हेक्टेयर में आम की फसल की गई।

