लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि कृषि भूमि के औद्योगिक उपयोग की अनुमति के लिए प्रक्रिया निर्धारित

कृषि भूमि के औद्योगिक उपयोग की अनुमति के लिए प्रक्रिया निर्धारित

What
When Jul 11, 2011
from 08:30 PM to 08:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 राज्य और जिला स्तरीय समितियों का गठन

    रायपुर 11 जुलाई 2011

       राज्य शासन द्वारा प्रदेश में कृषि भूमि के औद्योगिक उपयोग की अनुमति प्रदान करने के लिए प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। इसके तहत राज्य एवं जिला स्तर पर दो साधिकार समितियों का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय साधिकार समिति के के अध्यक्ष प्रमुख सचिव राजस्व होंगे तथा प्रमुख सचिव कृषि और प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण समिति के सदस्य होंगे। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव समिति के संयोजक होंगे। इस समिति द्वारा मेगा प्रोजेक्ट एवं इससे अधिक पूंजी निवेश वाले उद्योगों की स्थापना के लिए परीक्षण उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुशंसा प्राप्त होने के बाद अनुमति प्रदान की जाएगी।
     राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा राज्य में बढ़ते औद्योगिक विकास को ध्यान में रखकर किसानों के हित में कृषि योग्य भूमि के संरक्षण के लिए संकल्प पारित किया गया था, जिसके परिपालन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा कृषि भूमि के औद्योगिक प्रयोजन हेतु राज्य शासन से अनुमति प्राप्त करने हेतु द्विस्तरीय साधिकार समितियां गठित कर प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। जिला स्तरीय साधिकार समिति में संबंधित जिले के कलेक्टर अध्यक्ष होंगे। कृषि विभाग के उप संचालक और पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी सदस्य होंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक अथवा महाप्रबंधक समिति के सदस्य संयोजक होंगे। सूक्ष्म,लघु, मध्यम एवं बृहद उद्योग जिनकी स्थापना के लिए भूमि की आवश्यकता 50 एकड़ से कम हो, उन्हें जिला स्तरीय साधिकार समिति द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी। जिला स्तरीय समिति के निर्णय के विरूध्द पन्द्रह दिवस के अंदर राज्य स्तरीय साधिकार समिति में अपील का प्रावधान किया गया है।
    निवेशकों को उद्योग स्थापना हेतु संबंधित साधिकार समिति के समक्ष निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। मेगा एवं इससे अधिक की परियोजना हेतु आवेदन पत्र राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड कार्यालय में तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद उद्योग जिसके लिए 50 एकड़ से कम भूमि की आवश्यकता होगी, वे संबंधित जिले के मुख्य महाप्रबंधक अथवा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे। आवेदन प्राप्त होने पर आवेदन के निराकरण के लिए राज्य स्तरीय समिति हेतु 60 दिवस तथा जिला स्तरीय समिति के लिए एक माह की समय-सीमा निर्धारित की गयी है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा इस कार्य की सतत् समीक्षा की जाएगी। यह निर्देश चार फरवरी 2011 के पश्चात औद्योगिक प्रयोजन के लिए क्रय की गयी अथवा क्रय हेतु प्रस्तावित कृषि योग्य भूमि पर लागू होंगे। इससे पूर्व क्रय की गयी भूमि पर अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। यहां यह भी स्पष्ट किया गया है कि कृषि योग्य भूमि का औद्योगिक प्रयोजन हेतु उपयोग में लाये जाने की अनुमति का आवेदन पत्र भूमि क्रय करने के पूर्व अथवा पश्चात दोनों की स्थितियों में उद्योग स्थापित करने के पूर्व प्रस्तुत किया जा सकता है।
    इस विषय से संबंधित जानकारी अथवा स्पष्टीकरण मेगा एवं इससे अधिक की परियोजना हेतु राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-4066325 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार सूक्ष्म, लघु, मध्यम  एवं वृहद उद्योग जिसकी भूमि की आवश्यकता 50 एकड़ से कम हो के संबंध में संबंधित जिले के मुख्य महाप्रबंधक अथवा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है। 

    क्रमांक-1662/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031