लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि रबी फसलों के बीज उत्पादन का रकबा 50 प्रतिशत बढ़ा

रबी फसलों के बीज उत्पादन का रकबा 50 प्रतिशत बढ़ा

What
When Apr 10, 2011
from 08:15 PM to 08:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

साढ़े तेरह हजार हेक्टेयर में लिया जा रहा है बीज उत्पादन कार्यक्रम

रायपुर, 10 अप्रैल 2010

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को बीजों के लिए आत्मनिर्भर बनाने तथा समय पर उन्हें पर्याप्त मात्रा में उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने के लिए बीज उत्पादन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गत वर्ष की तुलना में चालू रबी मौसम में पचास प्रतिशत से ज्यादा रकबे में फसलें लगायी गयी है। उन्नत बीजो के उत्पादन के लिए रबी की विभिन्न फसलों को 13 हजार 558 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया है। जबकि पिछले वर्ष बीज उत्पादन कार्यक्रम 8 हजार 892 हेक्टेयर में ही लिया गया था। चालू रबी मौसम में किसानों को उन्नत किस्म के शुद्व बीज उपलब्ध कराने के लिए चना, तिवड़ा, सरसों, अलसी, धान और गेहूं फसलों का बीजोत्पादन किया जा रहा है। इस मौसम में आधार बीज से प्रमाणित बीज बनाने के लिए बारह हजार 801 हेक्टेयर रकबे में और प्रजनक बीज से आधार बीज के लिए 757 हेक्टेयर रकबे में फसलें लगायी गयी है।
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि उन्नत किस्म के बीज प्राप्त करने के लिए बारह हजार 884 हेक्टेयर रकबे में सीधे किसानों के खेतों पर ही फसलें लगायी गयी है। इसी तरह शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों, बीज विकास निगम के प्रक्षेत्रों और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों के साथ-2 निजी बीज उत्पादक समितियों के माध्यम से तीन हजार 568 हेक्टेयर रकबे में फसलों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चालू रबी मौसम में प्रजनक बीज से आधार बीज बनाने एक हजार हेक्टेयर तथा आधार बीज से प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए दस हजार 880 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की विभिन्न फसलों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके विरूद्व बीज विकास निगम द्वारा प्रक्षेत्रों में दस हजार 214 हेक्टेयर रकबे में बीज उत्पादन के लिए फसलें लगायी गयी है। कृषि विभाग द्वारा तीन हजार 168 हेक्टेयर में रबी फसलों का बीजोत्पादन किया जा रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के प्रक्षेत्रों में 85 हेक्टेयर और निजी संस्थाओं द्वारा 90 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसलों के बीजों का उत्पादन किया जा रहा है।

क्रमांक-167/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031