लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि चालू खरीफ मौसम के लिए 4.39 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध

चालू खरीफ मौसम के लिए 4.39 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध

What
When Jul 16, 2010
from 12:45 PM to 12:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अब तक लगभग चार लाख क्विंटल बीज वितरित

    रायपुर, 16 जुलाई 2010

चालू खरीफ मौसम में किसानों को खेती के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चार लाख 39 हजार क्विंटल से अधिक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष खरीफ मौसम के लिए चार लाख 33 हजार 768 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और उपलब्ध बीज इस लक्ष्य से छह हजार सात सौ क्विंटल ज्यादा है। उपलब्ध बीजों में से जिला स्तरीय डबललॉकों और ग्राम स्तरीय प्राथमिक सहकारी समितियों में अब तक चार लाख 39 हजार 463 क्विंटल बीजों का भण्डारण भी कर लिया गया है। किसानों ने अच्छी मानसूनी बारिश को ध्यान में रखते हुए कुल भण्डारित बीज में से तीन लाख 99 हजार 321 क्विंटल बीज प्राप्त कर अपने खेतों में बोआई भी शुरू कर दी हैं। इस वर्ष खरीफ फसलों के लिए अब तक वितरित किया गया बीज पिछले वर्ष इसी समयावधि में वितरित किए गए बीज की तुलना में चालीस प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इसी समयावधि में दो लाख 86 हजार 147 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया था।
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू खरीफ मौसम में राज्य शासन द्वारा दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में होने वाली अच्छी बारिश की संभावना के चलते किसानों को समय पर बोआई के लिए उपलब्ध कराने मुख्य फसल धान के तीन लाख 68 हजार 626 क्विंटल बीजों की व्यवस्था की गयी है। इसमें से तीन 66 हजार 183 क्विटल धान बीज का भण्डारण कर तीन लाख 33 हजार 253 क्विटल बीज का वितरण भी किसानों को कर दिया गया है। बीज निगम, कृषि विश्वविद्यालय और शासकीय कृषि प्रेक्षत्रों के अलावा निजी क्षेत्रों से भी किसानों को खरीफ फसलों के बीजों की आपूर्ति की जा रही है। राज्य सरकार ने अब तक एक हजार 447 क्विंटल मक्का बीज, दो हजार 847 क्विंटल अरहर बीज, 66 हजार 530 क्विंटल सोयाबीन बीज सहित लगभग ढाई हजार क्विंटल दूसरी खरीफ फसलों के बीज विभिन्न भण्डार गृहों में भण्डारित कर लिए हैं। इनमें से 61 हजार 362 क्विंटल सोयाबीन बीज, दो हजार 102 क्विंटल अरहर बीज, एक हजार 101 क्विटल मक्का बीज सहित लगभग डेढ़ हजार क्विटल अन्य बीजों का वितरण भी किसानों को कर दिया गया है।

                                                     क्रमांक-1788/नागेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031