लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि चालू खरीफ मौसम के लिए 4.82 लाख क्विंटल बीज वितरित

चालू खरीफ मौसम के लिए 4.82 लाख क्विंटल बीज वितरित

What
When Aug 05, 2010
from 06:20 PM to 06:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पिछले वर्ष से अब तक 41 प्रतिशत अधिक बीजों का वितरण

    रायपुर, 05 अगस्त 2010

    चालू खरीफ मौसम में किसानों को खेती के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से चार लाख 42 हजार क्ंविटल से अधिक बीजों का वितरण कर दिया गया है। यह बीज वितरण पिछले वर्ष खरीफ मौसम में इसी अवधि में वितरित किए गए बीजों की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष खरीफ मौसम के लिए चार लाख 33 हजार 768 क्ंविटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस लक्ष्य से अधिक चार लाख 89 हजार 941 क्विंटल बीजों का जिला स्तरीय डबललॉकों और ग्राम स्तरीय प्राथमिक सहकारी समितियों में भण्डारण कर लिया गया है। किसानों ने अच्छी मानसूनी बारिश को ध्यान में रखते हुए कुल भण्डारित बीज में से चार लाख 82 हजार 146 क्ंविटल बीज प्राप्त कर अपने खेतों में बोआई भी कर दी हैं। पिछले वर्ष इसी समयावधि में किसानों को तीन लाख 41 हजार 436 क्ंविटल बीजों का वितरण किया गया था। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष खरीफ मौसम में किसानों के लिए बीज वितरण के निर्धारित लक्ष्य के विरूध्द अब तक 113 प्रतिशत बीजों का भण्डारण कर लिया है और भण्डारित बीजों में से लगभग 98 प्रतिशत बीजों का वितरण भी किसानों को कर दिया गया है।
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू खरीफ मौसम में राज्य शासन द्वारा दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैें। अच्छी बारिश की संभावना के चलते किसानों को समय पर बोआई के लिए उपलब्ध कराने मुख्य फसल धान के चार लाख 07 हजार 428 क्विंटल बीजों भण्डारण कर चार लाख 01 हजार 047 क्ंविटल बीज का वितरण भी किसानों को कर दिया गया है। बीज निगम, कृषि विश्वविद्यालय और शासकीय कृषि प्रेक्षत्रों के अलावा निजी क्षेत्रों से भी किसानों को खरीफ फसलों के बीजों की आपूर्ति की जा रही है। राज्य सरकार ने अब तक चार हजार 411 क्ंविटल मक्का बीज, चार हजार 824 क्विंटल अरहर बीज, 69 हजार 708 क्ंविटल सोयाबीन बीज सहित लगभग साढ़े तीन हजार क्ंविटल दूसरी खरीफ फसलों के बीज विभिन्न भण्डार गृहों में भण्डारित कर लिए हैं। इनमें से 68 हजार 812 क्विंटल सोयाबीन बीज, चार हजार 680 क्ंविटल अरहर बीज, चार हजार 099 क्ंविटल मक्का बीज सहित साढ़े तीन हजार क्ंविटल अन्य बीजों का वितरण भी किसानों को कर दिया गया है।

                                                    क्रमांक-2106/नागेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031