लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि खरीफ - 2011 : किसानों को अब तक एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा ऋण वितरित

खरीफ - 2011 : किसानों को अब तक एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा ऋण वितरित

What
When Aug 06, 2011
from 04:00 PM to 04:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सर्वाधिक 215 करोड़ रूपए का वितरण दुर्ग जिले में

रायपुर, 06 अगस्त 2011

छत्तीसगढ़ के किसानों को खरीफ फसलों की खेती के लिए अब तक एक हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में इसी अवधि में 672 करोड़ रूपए का ऋण किसानों को दिया गया था। इस प्रकार चालू खरीफ सीजन में अब तक वितरित अल्पकालीन कृषि ऋण पिछले साल की तुलना में 411 करोड़ रूपए अधिक है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से राज्य के किसान सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ने खरीफ मौसम के लिए एक अप्रैल 2011 से ऋण बांटने का कार्य प्रारंभ किया है। राज्य शासन द्वारा चालू खरीफ वर्ष में किसानों को एक हजार पांच सौ करोड़ रूपए का ऋण बांटने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के विरूध्द इस माह की पांच तारीख तक किसानों को एक हजार करोड़ 83 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया है। प्रदेश के किसानों को यह ऋण साठ प्रतिशत नगद और चालीस प्रतिशत वस्तु (खाद-बीज) आदि के रूप में किसान क्रेडिट कार्डों पर दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले के किसानों ने सर्वाधिक 215 करोड़ 68 लाख रूपए का ऋण लिए हैं। दूसरे क्रम पर रायपुर जिले के किसानों ने 193 करोड़ 20 लाख रूपए और तीसरे क्रम पर राजनांदगांव जिले के किसानों ने 98 करोड़ 54 लाख रूपए का ऋण लिए हैं। इसी प्रकार महासमुंद जिले के किसानों ने 64 करोड़ 69 लाख रूपए, धमतरी जिले के किसानों ने 46 करोड़ 14 लाख रूपए, कबीरधाम (कवर्धा) जिले के किसानों ने 85 करोड़ चार लाख रूपए, बस्तर जिले के किसानों ने 38 करोड़ 53 लाख रूपए, नारायणपुर जिले के किसानों ने एक करोड़ 31 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के किसानों ने 24 करोड़ 61 लाख रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा)  जिले के किसानों ने 83 लाख रूपए, बीजापुर जिले के किसानों ने दो करोड़ 16 लाख रूपए का ऋण लिए हैं। बिलासपुर जिले के किसानों ने 89 करोड़ 71 लाख रूपए, जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों ने 74 करोड़ 57 लाख रूपए, कोरबा जिले के किसानों ने 12 करोड़ 85 लाख रूपए, रायगढ़ जिले के किसानों ने 17 करोड़ 88 लाख रूपए, जशपुर जिले के किसानों ने दो करोड़ एक लाख रूपए, सरगुजा जिले के किसानों ने 29 करोड़ 21 लाख रूपए और कोरिया जिले के किसानों ने तीन करोड़ 78 लाख रूपए नगद और वस्तु के रूप में खेती के लिए ऋण लिए हैं।

क्रमांक-2143/चंद्राकर



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031