लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की 84 प्रतिशत बोआई पूर्ण

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की 84 प्रतिशत बोआई पूर्ण

What
When Aug 10, 2011
from 07:35 PM to 07:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों को बियासी एवं रोपाई शीघ्र करने की सलाह

रायपुर, 10 अगस्त 2011
        छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोआई का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। राज्य में खरीफ के प्रस्तावित लक्ष्य 47 लाख 65 हजार हेक्टेयर के विरूध्द 39 लाख 89 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोआई की जा चुकी है। धान के प्रस्तावित रकबे 35 लाख 60 हजार हेक्टेयर के विरूध्द अब तक 31 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोआई की जा चुकी है। मक्के के प्रस्तावित लक्ष्य एक लाख 79 हजार हेक्टेयर के विरूध्द अब तक एक लाख 61 हजार हेक्टेयर में बोआई का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार दलहन एवं तिलहन फसलों की बोआई का कार्य तेजी से चल रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए धान की बियासी और रोपाई का कार्य जल्द पूरा करने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही नत्रजन, स्फुर एवं पोटाश उर्वरकों के उपयोग के साथ ही सूक्ष्म तत्व वाले उर्वरकों के उपयोग की भी सलाह दी गयी है।
    कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अनाज के कुल निर्धारित लक्ष्य 38 लाख 13 हजार हेक्टेयर के विरूध्द अब तक 33 लाख 81 हजार हेक्टेयर में इन फसलों की बोआई की जा चुकी है। इनमें लगभग साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में ज्वार और 31 हजार हेक्टेयर में कोदो-कुटकी शामिल हैं। दलहन फसलों के प्रस्तावित लक्ष्य चार लाख 25 हजार हेक्टेयर के विरूध्द अब तक दो लाख 66 हजार हेक्टेयर फसलों की बोआई हो चुकी है जिनमें एक लाख 17 हजार हेक्टेयर में अरहर, एक लाख 31 हजार हेक्टेयर में उड़द और 16 हजार हेक्टेयर में मूंग शामिल है। इसी प्रकार तिलहन के प्रस्तावित लक्ष्य तीन लाख 65 हजार हेक्टेयर के विरूध्द दो लाख 40 हजार हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई की जा चुकी है जिनमें 51 हजार हेक्टेयर में मूंगफली, 39 हजार हेक्टेयर में तिल, एक लाख 48 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन और एक लाख छह हजार हेक्टेयर में रामतिल की बोआई की जा चुकी है। रेशे वाली फसलों एवं अन्य साग-सब्जियों की फसलों के अंतर्गत एक लाख 61 हजार हेक्टेयर के प्रस्तावित लक्ष्य के विरूध्द अब तक एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में इन फसलों की बोआई की जा चुकी है।  
क्रमांक-2216/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031