लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि बचत सह राहत योजना : सोलह सौ मछुआरों को मिली आर्थिक सहायता

बचत सह राहत योजना : सोलह सौ मछुआरों को मिली आर्थिक सहायता

What
When Apr 02, 2011
from 02:20 PM to 02:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वित्तीय वर्ष 2011-12 में मछुआरों को लाभान्वित करने 60 लाख रूपए का प्रावधान

    रायपुर, 02 अप्रैल 2011

  छत्तीसगढ़ में मछुआरों को बंद ऋतु काल के दौरान होने वाली आर्थिक तंगी से उबारने के लिए उन्हें प्रति माह छह सौ रूपए की सहायता मुहैया करायी जा रही है। इसके लिए राज्य शासन के मछलीपालन विभाग द्वारा बचत सह राहत योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत बीते वित्तीय वर्ष 2010-11 में प्रदेश के सोलह सौ मछुआरों को बंद ऋतु काल के दौरान छह सौ रूपए प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2011-12 के बजट में विभाग द्वारा इस योजना के तहत मछुआरों को लाभान्वित करने 60 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
      मछली पालन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मछलियों के प्रजनन काल के दौरान प्रदेश की सभी नदी-नालों और सिंचाई जलाशयों में मछुआरों द्वारा मछलियों को पकड़ना प्रतिबंधित किया जाता है। इस अवधि में मछुआरों को रोजगार से वंचित होने के कारण आर्थिक कठिनाईयों का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत मछुआरों से अंशदान के रूप में छह सौ रूपये लेकर उनके बैंक खातें में जमा किया जाता है। योजना के तहत राज्य शासन और केन्द्र शासन द्वारा भी छह-छह सौ रूपए का अंशदान जमा कराया जाता है। इस तरह मछुआरों के खाते में कुल एक हजार आठ सौ रूपए जमा होते हैं। इस राशि को मछलीपालन विभाग द्वारा मछुआरों को बारिश के मौसम में जब मछली पकड़ना प्रतिबंधित रहता है, तब छह सौ रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप में तीन महीने तक दिया जाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2009-10 में इस योजना के तहत एक हजार 590 मछुआरों को तथा 2010-11 में सोलह सौ मछुआरों को लाभान्वित किया गया है।

क्रमांक- 23/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031