Sections

लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि पी.एस.बी.,राईजोबियम सहित 10.38 लाख पैकेट जैविक कल्चर वितरित

पी.एस.बी.,राईजोबियम सहित 10.38 लाख पैकेट जैविक कल्चर वितरित

What
When Sep 03, 2010
from 12:50 PM to 12:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 03 सितंबर 2010

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से चालू खरीफ मौसम में अब तक दस लाख 38 हजार पैकेट जैविक कल्चर वितरित कर दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष किसानों को बारह लाख 32 हजार पैकेट जैविक कल्चर वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूध्द अब तक 11 लाख 61 हजार 258 पैकेट कल्चर का आबंटन हुआ है। इस वर्ष सात लाख 66 हजार पैकेट पी.एस.बी., दो लाख 65 हजार पैकेट राइजोबियम, एक लाख 30 हजार पैकेट एजेक्टोबेक्टर और 71 हजार 500 पैकेट एजोस्पिरिलम कल्चर किसानों को विभिन्न फसलों में उपयोग के लिए बांटे जाना है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को पी.एस.बी., राइजोबियम, एजेटोबेक्टर आदि कल्चर अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अब तक दस लाख 40 हजार पैकेट से अधिक जैविक कल्चरों भण्डारण बीज कर लिया गया है। राज्य शासन द्वारा सात लाख 20 हजार 380 पैकेट पी.एस.बी., 94 हजार 800 पैकेट एजेक्टोबैक्टर, दो लाख 25 हजार 600 पैकेट राइजोबियम जैविक कल्चर भण्डारित किए गए हैं। भण्डारित जैविक कल्चरों में से अब तक सात लाख 18 हजार 510 पैकेट पी.एस.बी. 94 हजार 600 पैकेट एजेक्टोबैक्टर, दो लाख 25 हजार 260 पैकेट राइजोबियम कल्चर किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा इन जैविक कल्चरों को उपयोग करने के तरीके भी किसानों को बताये जा रहे हैं। किसान इन कल्चरों का उपयोग बीजोपचार करने, जड़ोपचार करने के साथ-साथ मिट्टी या रेत में मिलाकर खेत में छिड़ककर भी कर सकते हैं।

क्रमांक-2653/नागेश
« February 2012 »
February
MoTuWeThFrSaSu
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829