Sections

लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ को आवंटन से कम यूरिया की आपूर्ति

छत्तीसगढ़ को आवंटन से कम यूरिया की आपूर्ति

What
When Sep 03, 2010
from 04:00 PM to 04:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

उर्वरक मंत्रालय से अतिरिक्त आवंटन जारी करने की मांग

मुख्यमंत्री सहित कृषि मंत्री श्री साहू और विपणन संघ के अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से की मांग

    रायपुर, 03 सितंबर 2010

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन संघ के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता ने आज यहां बताया कि उर्वरक के भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय द्वारा अगस्त महीने के लिए छत्तीसगढ़ को 88 हजार 900 मीटरिक टन यूरिया का आवंटन किया गया है, लेकिन इस आवंटित यूरिया में से केवल 65 हजार मीटरिक टन यूरिया ही अब तक प्राप्त हुआ है, जो कि निर्धारित आवंटन से लगभग 24 हजार मीटरिक टन कम है। श्री गुप्ता ने बताया कि चालू खरीफ मौसम में उपयोग के लिए राज्य सरकार ने अप्रैल से अगस्त माह तक केन्द्र सरकार से जितनी मात्रा में यूरिया की मांग की थी, उससे लगभग एक लाख 30 हजार मीटरिक टन यूरिया कम मिला है। ऐसी स्थिति में खरीफ मौसम में खेतों में खड़ी फसलों के उत्पादन पर विपरित प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने किसानों के हित में प्रदेश को प्राथमिकता के आधार पर यूरिया खाद का अतिरिक्त आंवटन जारी करने की मांग केन्द्र सरकार से की है। खाद की नियमित आपूर्ति करने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार तथा केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अलगीरी को पत्र भी प्रेषित किया है। विपण्ान संघ के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता ने भी राज्य शासन की मंशानुसार केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों सहित विभिन्न उर्वरक निर्माता कम्पनियों से भी छत्तीसगढ़ को रसायनिक खादों की नियमित आपूर्ति करने का आग्रह किया है।
    अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि राज्य शासन ने निरंतर पत्राचार कर और दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. सिंह सहित कृषि मंत्री श्री साहू ने भी खाद की कम आपूर्ति की ओर केन्द्रीय उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। इसके बावजूद भी मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में यूरिया की आवश्यकता 15 से 20 सितम्बर तक होती है। माह सितम्बर में भारत सरकार द्वारा लगभग 40 हजार मीटरिक टन यूरिया का आवंटन छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए किया गया है। इस पूरे यूरिया को 15 सितम्बर तक प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार युध्द स्तर पर प्रयास कर रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि माह अगस्त में लगभग 24 हजार मीटरिक टन कम यूरिया प्राप्त हुआ था, जो आयातीत कोटे से इफको एवं नागार्जुना फर्टिलाइजर्स को आवंटित था। इस संबंध में दोनों कम्पनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली है कि आयातीत यूरिया की जहाज शीघ्र ही विशाखापट्टनम स्थित बंदरगाह पर पहुंचेगी। जहां से भारत सरकार द्वारा आवंटन प्राप्त कर अगस्त माह की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
    श्री गुप्ता ने बताया कि इंडियन फास्फेट लिमिटेड की आयातीत यूरिया लाने वाला एक जहाज पारादीप बंदरगाह पहुंच गया है। इससे 15 से 20 हजार मीटरिक टन यूरिया राज्य के लिए प्राप्त करने का प्रयास भी किया जा रहा है। यूरिया और अन्य खादों की कमी से निपटने तथा खादों की पर्याप्त मात्रा में नियमित आपूर्ति के लिए राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र की कम्पनी इफको, कृभकों सहित अन्य उर्वरक निर्माता कम्पनियों से भी लगातार सम्पर्क में है। श्री गुप्ता ने उम्मीद जताई कि केन्द्र सरकार और उर्वरक कम्पनियों से सतत समन्वय बनाकर 15 सितम्बर तक यूरिया की कमी की पूर्ति कर ली जाएगी।

क्रमांक-2656/नागेश

 

« February 2012 »
February
MoTuWeThFrSaSu
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829