स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण पर 40 प्रतिशत का अनुदान
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजना
रायपुर 08 सितम्बर 2011
मत्स्य पालकों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण पर चालीस प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। यह योजना राष्ट्रीय प्रोटीन मिशन अन्तर्गत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी है।
मत्स्योद्योग संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभिनव योजना के तहत 0.4 हेक्टेयर से पांच हेक्टेयर तक का जल क्षेत्र विकसित किया जा सकता है। इस योजना में तालाब निर्माण की लागत तीन लाख रूपए प्रति हेक्टेयर और इनपुट्स की लागत एक लाख रूपए प्रति हेक्टेयर के अनुसार चालीस प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदक अपने निकट के जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक-2656/मौर्य

