लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना : किसानों को 1.33 लाख उन्नत कृषि यंत्र वितरित

कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना : किसानों को 1.33 लाख उन्नत कृषि यंत्र वितरित

What
When Apr 17, 2011
from 07:35 PM to 07:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 17 अप्रैल 2011

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को कम मेहनत और कम लागत में अधिक पैदावार दिलाने की मंशा से खेती-किसानी के कार्यो में उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष 2010-11 में किसानों को एक लाख 33 हजार से अधिक उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए है। 
       कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार द्वारा खेती-किसानी के कार्यो में प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों के अनुकूल किसानों को जुताई, बुआई, दवा छिड़काई, निंदाई-गुड़ाई, पौध-रोपण और कटाई आदि कार्यो के लिए यंत्रों को विकसित कर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा लघु और सीमांत किसानों को अनुदान पर उन्नत कृषि यंत्र प्रदान किए जा रहे है। इन कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों को जहां समय और पैसे की बचत हो रही है वहीं उन्हें कम मेहनत और कम लागत में अधिक उत्पादन मिल रहा है। श्री साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में किसानों को पांच सौ दो ट्रेक्टर, एक हजार 289 पावर टिलर, तीन हजार 409 शक्ति चलित यंत्र तथा एक लाख 28 हजार 262 हाथ से और बैल से चलित कृषि यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए गए है। श्री साहू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत चालीस हार्सपावर तक के ट्रेक्टर के लिए कीमत का 25 प्रतिशत या 45 हजार रूपए जो भी कम हो अनुदान दिया जा रहा है। इसी तरह पॉवर टिलर आठ बी.एच.पी. से कम को कीमत का 80 प्रतिशत या 90 हजार रूपए और आठ बी.एच.पी. से अधिक पॉवर टिलर को कीमत का 80 प्रतिशत या पचास हजार रूपए जो भी कम हो अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वचलित रीपर, पैडी ट्रान्सप्लांटर और अन्य स्वचलित यंत्रों को मूल्य का पचास प्रतिशत या अस्सी हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। शक्ति चलित यंत्र जैसे पोटैटो प्लांटर, चलित रीपर, पॉवर लीडर में किसानों को कीमत का पचास प्रतिशत या तीस हजार रूपए जो भी कम हो का अनुदान मिलता है।
    श्री साहू ने बताया कि ट्रेक्टर चलित-एम.बी. प्लाऊ, कल्टीवेटर, हेरो आदि में कीमत का पचास प्रतिशत या बीस हजार रूपए की अनुदान सहायता दी जा रही है। शक्ति चलित (सभी प्रकार के पॉवर थ्रेसर) यंत्रों में कीमत का पचास प्रतिशत या 24 हजार रूपए का अनुदान, हस्त चलित कृषि यंत्रों को कीमत का पचास प्रतिशत या चार हजार रूपए का अनुदान, बैल चलित कृषि यंत्रों को पचास प्रतिशत या पांच हजार रूपए और बैल चलित टूल कैरियर को मूल्य का पचास प्रतिशत या बारह हजार रूपए की अनुदान सहायता किसानों को दी जा रही है। इसी तरह हस्त चलित पौध संरक्षण यंत्र में एक हजार छह सौ रूपए, शक्ति चलित पौध संरक्षण यंत्र में चार हजार रूपए, ट्रेक्टर माउण्टेड पौध संरक्षण यंत्र आठ हजार रूपए तथा एरा ब्लास्ट स्पेयर्स पौध संरक्षण यंत्र में पचास हजार रूपए या कीमत का पचास प्रतिशत जो भी कम हो अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेष के किसान समूह, रजिस्टर्ड को-आपरेटिव सोसायटी और स्व-सहायता समूहों को कमबाईन हार्वेस्टर के लिए कीमत का 25 प्रतिषत या एक लाख पचास हजार रूपए जो भी कम हो का अनुदान दिया जा रहा है।

क्रमांक-267/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031