लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना : छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 263 करोड़ रूपए

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना : छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 263 करोड़ रूपए

What
When Apr 18, 2011
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 18 अप्रैल 2011
    राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ को चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में 263 करोड़ 42 लाख रूपए मिलेंगे। मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन की अध्यक्षता में यहां मंत्रालय में आयोजित राज्य 289-180411स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास, मत्स्य पालन, बीज निगम, मंडी बोर्ड और इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय की 263 करोड़ 42 लाख रूपए की प्रस्तावित कार्य-योजना का अनुमोदन किया गया। इस अवसर कृषि मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अतिरिक्त सचिव श्री जी.सी.पति और केन्द्रीय योजना आयोग के सलाहकार डॉ. ए. के. तिवारी भी उपस्थिति थे। 
    राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए प्रदेष के लिए प्रस्तावित कार्य-योजना में कृषि विभाग के लिए 128 करोड़ 26 लाख रूपए, उद्यानिकी विभाग के लिए 50 करोड़ रूपए, पशुधन विकास के लिए 20 करोड़ 73 लाख रूपए, मछली पालन के लिए 16 करोड़ 69 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि एवं बीज विकास निगम के लिए 20 करोड़ 06 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन (मंडी) बोर्ड के लिए 5 करोड़ 67 लाख रूपए और इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के लिए 20 करोड़ रूपए की कार्ययोजना शामिल है। कृषि और संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण के जरिए योजनावार जानकारी प्रस्तुत की गयी। समिति द्वारा चर्चा के उपरांत कृषि एवं संबंधित विभागों की कार्य-योजना को अनुमोदित किया गया।
    बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेष में कृषि एवं अन्य विभागों को स्वीकृत परियोजनाओं के लिए प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा की गयी साथ ही अतिरिक्त राषि और स्वीकृत परियोजनाओं में संषोधन के लिए प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें अनुमोदित किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्री डी.एस.मिश्रा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विवेक ढांड, प्रमुख सचिव जल संसाधन श्री एन. के. असवाल सहित कृषि एवं अन्य विभागों के विभाग प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-289/पवन

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031