लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि कृषि इंजीनियरिंग को बढ़ावा : अब तक 90 हजार से अधिक उपकरण वितरित

कृषि इंजीनियरिंग को बढ़ावा : अब तक 90 हजार से अधिक उपकरण वितरित

What
When Oct 03, 2010
from 06:40 PM to 06:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 03 अक्टूबर 2010

 किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ में कृषि इंजीनियरिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में पिछले छह साल में सरकारी अनुदान योजनाओं के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के 90 हजार से अधिक कृषि उपकरण बांटे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप कृषि विभाग ने इन उपकरणों पर अनुदान राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। बलराम कृषि इंजीनियरिंग प्रोत्साहन योजना के तहत  किसानों को ये उपकरण अब 50 प्रतिशत छूट पर दिए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पिछले छह साल में विभाग की अनुदान योजनाओं के तहत किसानों को एक हजार 254 ट्रेक्टर, एक हजार 753 पॉवर ट्रिलर और सात हजार शक्ति चलित तथा 80 हजार 531 हस्तचलित उपकरण वितरित किए गए हैं। इन मशीनों के उपयोग का तरीका बताने के लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके लिए विगत छह वर्ष में चार लाख किसानों के खेतों में आठ हजार से अधिक प्रदर्शन किए गए। इस दौरान फार्म मशीनरी प्रशिक्षण योजना में दो हजार किसानों को हस्तचलित, बैल चलित और शक्ति चलित उपकरणों के इस्तेमाल और उनके रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया।  

क्रमांक-3122/स्वराज्य




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031