लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि कामधेनु विश्वविद्यालय के लिए केन्द्र से डेढ़ सौ करोड़ की मांग

कामधेनु विश्वविद्यालय के लिए केन्द्र से डेढ़ सौ करोड़ की मांग

What
When Nov 18, 2011
from 10:15 PM to 10:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के काटे गए 150 करोड़ भी तत्काल वापस चाहिए
श्री चन्द्रशेखर साहू ने कृषि मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उठायी आवाज

रायपुर, 18 नवम्बर 2011
3748-181111

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज नई दिल्ली में आयोजित देश के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्र सरकार से राज्य में स्थापित होने वाले कामधेनु पशु पालन एवं पशु चिकित्सा विशवविद्यालय के लिए 150 करोड़ रूपए के अनुदान की मांग की। श्री साहू ने सम्मेलन में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार से कहा कि छत्तीसगढ़ में डेयरी के विकास के लिए केन्द्र से पर्याप्त राशि नहीं मिलने से राज्य में डेयरी व्यवसाय का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने श्री पवार से केन्द्रीय डेयरी योजना में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने की भी मांग की। श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत केन्द्र से राज्य को मिलने वाली राशि में लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपए की कटौती कर दी गयी है। यह राज्य के किसानों के प्रति अन्याय है। इससे छत्तीसगढ़ में इस योजना के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने श्री पवार से इस योजना से काटे गए डेढ़ सौ करोड़ रूपए तत्काल दिलाने का भी आग्रह किया। श्री साहू ने राज्य में पशु चिकित्सा के लिए जैविक उत्पादन केन्द्र स्थापित करने के लिए भी केन्द्रीय सहायता की मांग की। केन्द्रीय मंत्री श्री पवार ने श्री साहू को छत्तीसगढ़ की इन सभी मांगों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।

क्रमांक-3748/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031