लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छह लाख से अधिक किसानों ने उठाया सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का लाभ

छह लाख से अधिक किसानों ने उठाया सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का लाभ

What
When Nov 20, 2010
from 07:30 PM to 07:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

खरीफ मौसम में 900  करोड़ रूपए से अधिक का ऋण वितरित

रायपुर 20 नवम्बर 2010

छत्तीसगढ़ के छह लाख से अधिक किसानों ने इस खरीफ मौसम में खेती के लिए 900 करोड़ रूपए से अधिक की ऋण सुविधा का लाभ उठाया हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से राज्य के किसानों ने सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में लिए हैं। राज्य शासन द्वारा खरीफ मौसम 2010 में किसानों को एक हजार दो सौ करोड़ रूपए का अल्पकालीन ऋण देने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के विरूध्द प्रदेश के छह लाख 13 हजार 816 किसानों को 900 करोड़ 39 लाख 76 हजार रूपए का ऋण वितरित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बेैंक) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के किसानों को यह ऋण साठ प्रतिशत नगद और चालीस प्रतिशत वस्तु (खाद-बीज) आदि के रूप में किसान क्रेडिट कार्डो पर उपलब्ध कराया गया ।
    अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत दुर्ग जिले के सर्वाधिक एक लाख 47 हजार किसानों ने 203 करोड़ 70 लाख 28 हजार रूपए के नगद और वस्तु के रूप में ऋण लिए हैं। दूसरे क्रम पर रायपुर जिले के एक लाख 19 हजार 46 किसानों ने 192 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपए का ऋण लिए हैं। इसी प्रकार महासमुंद जिले के 34 हजार 460 किसानों ने 78 करोड़ 34 लाख 72 हजार रूपए, धमतरी जिले के 32 हजार 97 किसानों ने 52 करोड़ 87 लाख 52 हजार रूपए, राजनांदगांव जिले के 83 हजार 865 किसानों ने 76 करोड़ दो लाख रूपए, कबीरधाम (कवर्धा) जिले के 27 हजार 151 किसानों ने 37 करोड़ 26 लाख रूपए का ऋण लिए हैं। बस्तर जिले के 19 हजार 465 किसानों ने 37 करोड़ 66 लाख 55 हजार रूपए, नारायणपुर जिले के एक हजार 50 किसानों ने एक करोड़ 30 लाख 66 हजार रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के 22 हजार 832 किसानों ने 22 करोड़ 21 लाख 87 हजार रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के 721 किसानों ने एक करोड़ 74 लाख 74 हजार रूपए, बीजापुर जिले के 502 किसानों ने दो करोड़ 27 लाख 35 हजार रूपए का ऋण लिए हैं।
     बिलासपुर जिले के 31 हजार 85 किसानों ने 54 करोड़ 96 लाख 93 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा जिले के 28 हजार 41 किसानों ने 54 करोड़ पांच लाख 77 हजार रूपए, कोरबा जिले के आठ हजार 103 किसानों ने सात करोड़ 62 लाख रूपए 98 हजार  रूपए, रायगढ़ जिले के 28 हजार 432 किसानों ने 25 करोड़ चार लाख 99 हजार रूपए, जशपुर जिले के तीन हजार 163 किसानों ने दो करोड़ छह लाख 16 हजार रूपए, सरगुजा जिले के 15 हजार 600 किसानों ने  37 करोड़ नौ लाख 59 हजार रूपए और कोरिया जिले के चार हजार 300 किसानों ने पांच करोड़ पांच लाख 44 हजार रूपए नगद और वस्तु के रूप में खेती के  लिए ऋण लिए हैं। 

क्रमांक-3830/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031