लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में अब तक सात लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में हुई रबी की बुआई

छत्तीसगढ़ में अब तक सात लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में हुई रबी की बुआई

What
When Nov 26, 2011
from 05:25 PM to 05:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रबी वर्ष 2011-12 के निर्धारित लक्ष्य का 39 प्रतिशत हुआ पूरा

 रायपुर 26 नवम्बर 2011

छत्तीसगढ़ राज्य में रबी कार्यक्रम के तहत वर्ष 2011-12 में एक हजार 832.48 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी की विभिन्न फसलें लेने का कार्ययोजना बनायी गयी थी। निर्धारित लक्ष्य के विरूध्द अब तक सात लाख 11 हजार 890 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों से आच्छादित हो चुकी हैं। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य का 39 प्रतिशत क्षेत्रफल में रबी की बोनी हो चुकी है।
    प्रदेश में गेहूं फसल के प्रस्तावित क्षेत्र 191.81 हजार हेक्टेयर के विरूध्द 12.39 हजार हेक्टर क्षेत्र, मक्का के प्रस्तावित क्षेत्र 21.95 हजार हेक्टर के विरूध्द 3.27 हजार हेक्टर, धान के प्रस्तावित क्षेत्र 168.43 हजार हेक्टर के विरूध्द 0.00 हजार हेक्टर क्षेत्र, जौ ज्वार एवं अन्य अनाज के प्रस्तावित क्षेत्र 14.66 हजार हेक्टर के विरूध्द 4.10 हजार हेक्टर में खेती हुई। इस प्रकार कुल अनाज फसलों के प्रस्तावित क्षेत्र 396.86 हजार हेक्टर के विरूध्द 19.76 हजार हेक्टर में बोनी की जा चुकी है। चना फसल के प्रस्तावित क्षेत्र 350.97 हजार हेक्टर के विरूध्द 82.04 हजार हेक्टर, मटर के प्रस्तावित क्षेत्र 50.54 हजार हेक्टर के विरूध्द 16.04 हजार हेक्टर, मसूर के प्रस्तावित क्षेत्र 30.92 हजार हेक्टर के विरूध्द 8.51 हजार हेक्टर, मंगू के प्रस्तावित क्षेत्र 25.39 हजार हेक्टर के विरूध्द 5.95 हजार हेक्टर, उड़द के प्रस्तावित क्षेत्र 20.16 हजार हेक्टर के विरूध्द 9.31 हजार हेक्टर, तिवड़ा के प्रस्तावित क्षेत्र 403.02 हजार हेक्टर के विरूध्द 310.67 हजार हेक्टर, कुल्थी के प्रस्तावित क्षेत्र 29.58 हजार हेक्टर के विरूध्द 22.46 हजार हेक्टर आच्छादित हुआ। इस प्रकार कुल दलहनी फसलों के प्रस्तावित क्षेत्र 920.57 हजार हेक्टर के विरूध्द 416.16 हजार हेक्टर में बोनी की जा चुकी है।
    अलसी फसल के प्रस्तावित क्षेत्र 93.60 हजार हेक्टर के विरूध्द 46.29 हजार हेक्टर, राई-सरसों एवं तोरिया के प्रस्तावित क्षेत्र 177.44 हजार हेक्टर के विरूध्द 97.41 हजार हेक्टर, तिल के प्रस्तावित क्षेत्र 3.03 हजार हेक्टर विरूध्द 0.72 हजार हेक्टर, सूरजमुखी के प्रस्तावित क्षेत्र 23.18 हजार हेक्टर के विरूध्द 0.25 हजार हेक्टर, कुसुम के प्रस्तावित क्षेत्र 13.86 हजार हेक्टर के विरूध्द 0.89 हजार हेक्टर, मूंगफली प्रस्तावित क्षेत्र 25.02 हजार हेक्टर के विरूध्द 0.35 हजार हेक्टर इस प्रकार कुल तिलहनी फसलों के प्रस्तावित क्षेत्र 339.23 हजार हेक्टर के विरूध्द 149.22 हजार हेक्टर में बोनी की जा चुकी है। गन्ना के प्रस्तावित क्षेत्र 20.44 हजार हेक्टर के विरूध्द   2.84 हजार हेक्टर, साग-सब्जी के 155.39 हजार हेक्टर के विरूध्द 78.91 हजार हेक्टर में बोनी हो चुकी है।

क्र्रमांक-3835/तिग्गा
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031