लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना : सरगुजा में विभिन्न फसलों के लिए तहसील चिन्हांकित

राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना : सरगुजा में विभिन्न फसलों के लिए तहसील चिन्हांकित

What
When Dec 04, 2011
from 06:20 PM to 06:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 04 दिसंबर 2011

    राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चालू रबी मौसम 2011-12 के दौरान योजना पर अमल करने के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जिले में गेहॅ, चना, अलसी, राई-सरसों और आलू की अधिसूचित करते हुए इन फसलों के लिए अलग-अलग तहसीलों को चिन्हांकित कर योजना में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में ऋणी, अऋणी, बटाईदार और काश्तकार लाभान्वित होंगे। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना रबी वर्ष 2011-12 के लिए अधिसूचित फसलों में गेहू सिंचित के लिए तहसील अम्बिकापुर, लखनपुर, राजपुर, लुण्ड्रा, सीतापुर, सूरजपुर, ओड़गी, भैयाथान, रामानुजगंज, प्रतापपुर, रामचंद्रपुर, बलरामपुर, वाड्रफनगर एवं शंकरगढ़ तहसील को चिन्हांकित किया गया है, जबकि चने की फसल के लिए तहसील अम्बिकापुर, अलसी फसल के लिए तहसील अम्बिकापुर, लखनपुर, राजपुर, लुण्ड्रा, रामानुजनगर, प्रतापपुर, रामचंद्रपुर, बलरामपुर और वाड्रफनगर को चिन्हांकित किया गया है। इसी तारतम्य में राई-सरसों के लिए तहसील अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, राजपुर, लुण्ड्रा, सीतापुर, बतौली, मैनपाट, ओड़गी, रामानुजनगर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, रामचंद्रपुर, बलरामपुर, वाड्रफनगर, कुसमी और शंकरगढ़ को चिन्हांकित किया गया है। आलू की फसल के लिए तहसील अम्बिकापुर, लखनपुर, मैनपाट, सूरजपुर, भैयाथान, प्रतापपुर को चिन्हांकित योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार के कृषि विभाग ने जिले के सभी कृषि अधिकारियों को गांवों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

क्रमांक- 3976/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031