रबी फसल हेतु 2916 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य
रायगढ़ जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक
रायपुर, 02 दिसम्बर 2010
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 159 वृहत, मध्यम और लघु सिंचाई योजनाओं के तहत वर्ष 2010-11 में रबी फसल के लिए दो हजार 916 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है। जिला कलेक्टर श्री अशोक अग्रवाल ने जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं में रबी फसल के लिए रूपांकित क्षमता तीन हजार 776 हेक्टेयर का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए कोई असुविधा न हो।
बैठक में जल भराव की स्थिति के संबंध में बताया गया कि मध्यम जलाशयों में जल भराव की स्थिति वर्तमान में केडार जलाशय में 73 प्रतिशत, पुटका जलाशय में 58 प्रतिशत, किंकारी जलाशय में 43 प्रतिशत और खम्हार पाकुट जलाशय में 50 प्रतिशत है। वृहद सिंचाई परियोजना के तहत हसदेव बांगो खरसिया ब्रांच केनाल और पांच मध्यम योजना केडार जलाशय, पुटका जलाशय, किंकारी जलाशय, माण्ड व्यपवर्तन और खम्हार पाकुट जलाशय तथा 153 लघु सिंचाई योजनाएं निर्मित है। जिले में समस्त 159 सिंचाई परियोजनाओं में खरीफ के लिए 51 हजार 794 हेक्टेयर और रबी फसल के लिए तीन हजार 776 हेक्टेयर की रूपांकित क्षमता है। यह वर्ष 2010-11 में सिंचाई के लिए 41 हजार 101 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ लक्ष्य के विरूध्द 30 हजार 45 हेक्टेयर की उपलब्धि प्राप्त हुई है। बैठक में रबी लक्ष्य के बारे में बताया गया कि मध्यम सिंचाई योजना के तहत केडार जलाशय में एक हजार हेक्टेयर, पुटका जलाशय में 450 हेक्टेयर, किलकारी जलाशय में 400 हेक्टेयर और पाकुट जलाशय में 350 हेक्टेयर निर्धारित है।
लघु सिंचाई योजना के तहत रबी फसल के लिए बिलासपुर जलाशय में 40 हेक्टेयर, लोहा खान जलाशय में 10 हेक्टेयर, कुनकुनी जलाशय में हेक्टेयर, नंगोई जलाशय में 10 हेक्टेयर, रक्शापाली जलाशय में 15 हेक्टेयर, फरकानारा जलाशय में 10 हेक्टेयर, छोटे पंडरमुड़ा जलाशय में पांच हेक्टेयर, टांडापारा जलाशय में पांच हेक्टेयर, टिपाखोल जलाशय में 13 हेक्टेयर, कोलंगा व्यपवर्तन में 29 हेक्टेयर, सांपखार व्यपवर्तन में 15 हेक्टेयर, सम्बलपुरी व्यपवर्तन में 7 हेक्टेयर, सपनाई व्यपवर्तन में 87 हेक्टेयर, सरवानी जलाशय में 27 हेक्टेयर, कोकड़ीतराई जलाशय में 29 हेक्टेयर, झारगुड़ा जलाशय में आठ हेक्टेयर और सराईपाली जलाशय में 7 सात हेक्टेयर निर्धारित है। कोन्ध्रा जलाशय में 50 हेक्टेयर, सिसरिंगा जलाशय में 20 हेक्टेयर, खेदापाली जलाशय में 40 हेक्टेयर, छाल जलाशय में 5 हेक्टेयर, बेन्डो व्यपवर्तन में 10 हेक्टेयर, कुमरता जलाशय में 81 हेक्टेयर, सलका सांकुल व्यपवर्तन में 81 हेक्टेयर, साकासुन्दरी जलाशय में 20 हेक्टेयर, फगरुम जलाशय में 15 हेक्टेयर, कठरपाली जलाशय में 10 हेक्टेयर, छोटेगुमड़ा जलाशय में 5 हेक्टेयर, कोटरीमाल जलाशय में 15 हेक्टेयर, पानीखेत व्यपवर्तन में 20 हेक्टेयर, तुमीडीह जलाश में 12 हेक्टेयर और ओराईमुड़ा जलाशय में 10 हेक्टेयर का रकबा रबी सिंचाई के लिए निर्धारित है।

