लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि राष्ट्रहित में काम करें कर्मचारी : श्री चन्द्रशेखर साहू

राष्ट्रहित में काम करें कर्मचारी : श्री चन्द्रशेखर साहू

What
When Dec 10, 2011
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में शामिल हुए


रायपुर 10 दिसम्बर 2011

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू आज यहां रायपुर जिले में महाप्रभु वल्लभाचार्य की पुण्यभूमि चम्पारण्य में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में शामिल हुए। श्री वल्लभ निधि ट्रस्ट परिसर में आयोजित समारोह में श्री साहू ने कर्मचारियों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कर्म ही कर्मचाारियों का धर्म है और कर्म ही कर्मचारियों की पहचान भी है। श्री साहू ने कहा कि कर्मचारी सरकार का महत्वपूर्ण अंग हैं, अत: कर्मचारियों को राष्ट्र और समाज के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से करने में सक्षम बनना होगा। अभ्यास वर्ग इस कार्य में कारगर भूमिका निभा सकता है। श्री साहू ने कर्मचारियों से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य कर्मचारी संघ को इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ का यह अभ्यास वर्ग 10 और 11 दिसम्बर को आयोजित है।
    कृषि मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ ऐसा कर्मचारी संगठन है, जो कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ देश हित को सर्वोपरि महत्व देता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे प्रजातांत्रिक गण्ाराज्य में कर्मचारियों के लिए जन-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की समझ बहुत जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि दो दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत जनतांत्रिक व्यवस्था, कल्याणकारी राज्य और लोक हितैषी प्रशासन जैसी बुनियादी अवधारणाओं की भी जानकारी कर्मचारियों को दी जाएगी।
    छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संगठन कर्मचारी हितों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र हित का भी पूरा ध्यान रखता है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ द्वारा अपने सदस्यों के लिए समय-समय पर इस तरह के शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कर्मचारियों के हित के मुद्दों के साथ ही राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया जाता है। संघ के प्रदेश महामंत्री श्री वीरेन्द्र नामदेव ने भी अभ्यास वर्ग को सम्बोधित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चम्पारण्य के सरपंच श्री दुर्गेश साहू, छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ की रायपुर जिला शाखा के अध्यक्ष श्री पी.एस. पटेल और सचिव श्री ए. के. चेलक सहित संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


क्रमांक-4066/संजय

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031