उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक
अब तक 19.63 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
रायपुर, 12 दिसंबर 2011
छत्तीसगढ़ के एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के एक हजार 888 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए की गई बेहतर व्यवस्था के फलस्वरूप धान की आवक में दिनो-दिन लगातार वृध्दि हो रही है। समर्थन मूल्य नीति के तहत चालू खरीदी विपणन वर्ष 2011-12 में इन उपार्जन केन्द्रों में किसानों से अब तक 19 लाख 63 हजार 785 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। रायपुर जिला चार लाख 41 हजार 198 टन मीटरिक टन धान खरीद कर सबसे आगे है जबकि दुर्ग जिला तीन लाख 93 हजार 896 मीटरिक टन धान खरीद कर दूसरे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि चालू खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 के अंतर्गत राज्य में समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी का कार्य विगत नवम्बर माह की पांच तारीख से शुरू की गई है जो आगामी पन्द्रह फरवरी तक चलेगी।
क्रमांक-4098/लहरे

