लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि चकबंदी पर छोटे किसानों को पंजीयन शुल्क से छूट

चकबंदी पर छोटे किसानों को पंजीयन शुल्क से छूट

What
When Mar 11, 2010
from 07:15 PM to 07:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का आभार माना

    रायपुर 11 मार्च 2010

4357-110310

        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ एग्रोटेक सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रोफेसर मनहर आडिल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष 2010-11 के बजट में पांच एकड़ तक कृषि भूमि वाले छोटे किसानों को चकबंदी पर पंजीयन शुल्क से छूट दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा में विगत 22 फरवरी को पेश किए गए बजट में राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने और खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के चकबंदी के उद्देश्य से विनियम विलेखों पर पंजीयन शुल्क से छूट देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री से आज हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से खेती-किसानी से संबंधित कई समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही कृषि लागत में कमी होने से छोटे किसानों को अतिरिक्त मुनाफा भी होगा। अपनी जमीनों के एक ही स्थान पर केन्द्रित हो जाने पर किसान राज्य सरकार की विभिन्न कृषि विकास योजनाओं का एक ही स्थान पर अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे।  प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री आर.के.चन्द्रवंशी, एस.आर.वर्मा, प्रकाश बघेल, दीपक मिश्रा, प्रभात मिश्रा एवं डॉ.एल.एल. वर्मा भी शामिल थे। 

क्रमांक- 4357/लोन्हारे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031