लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा:किसानों को जैविक खाद के 2.50 लाख से अधिक पैकेट वितरित

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा:किसानों को जैविक खाद के 2.50 लाख से अधिक पैकेट वितरित

What
When Dec 13, 2010
from 04:05 PM to 04:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 13 दिसम्बर 2010

राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को लगातार बढ़ावा दे रही है। कृषि विभाग द्वारा चालू रबी मौसम में अब तक दो  लाख 50 हजार से अधिक पैकेट जैविक खाद के किसानों को वितरित किए गए हैं। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को पी.एस.बी., राइजोबियम, एजेटोबेक्टर आदि जैविक खाद अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा इस रबी मौसम में किसानों को 8 लाख 23 हजार पैकेट जैविक खाद वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो पिछले वर्ष से तीन लाख तेरह हजार पैकेट अधिक है। चालू रबी मौसम में चार लाख 59 हजार 700 पैकेट पी.एस.बी., दो लाख 65 हजार 250 पैकेट राइजोबियम और 98 हजार 300 पैकेट एजेक्टोबेक्टर कल्चर किसानों को विभिन्न फसलों में उपयोग के लिए वितरित किए जाएंगे।
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अब तक पांच लाख 69 हजार पैकेट से अधिक जैविक खादों का भण्डारण कर लिया गया है। भण्डारित जैविक खादों में से अब तक एक लाख 41 हजार 145 पैकेट पी.एस.बी. 24 हजार 160 पैकेट एजेक्टोबैक्टर और 85 हजार 885 पैकेट राइजोबियम कल्चर किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। किसान इन खादों का उपयोग बीजोपचार और जड़ोपचार करने के साथ-साथ मिट्टी या रेत में मिलाकर खेत में छिड़ककर भी कर सकते हैं। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा इन जैविक खादों के उपयोग से फसलों को होने वाले फायदों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है।

    क्रमांक-5098/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031