लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि लघुत्तम सिंचाई तालाब योजना:तालाब बनाने 225 किसानों को 16.62 लाख रूपए की सहायता

लघुत्तम सिंचाई तालाब योजना:तालाब बनाने 225 किसानों को 16.62 लाख रूपए की सहायता

What
When Apr 27, 2010
from 02:15 PM to 02:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 27 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ में किसानों को सिंचाई के लिए छोटे-छोटे तालाब बनाने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष 2009-10 में 16 लाख 62 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है। राज्य शासन द्वारा किसानों को यह सहायता खेतों में सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छोटे-छोटे तालाब बनाने लघुत्तम सिंचाई तालाब योजना के तहत दी गई है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2009-10 में राज्य के 225 किसान अपनी कृषि भूमि पर छोटे सिंचाई तालाब बना रहे हैं। इनमें से 43 तालाबों का निर्माण पूरा हो गया है और 182 तालाबों का निर्माण तेजी से पूर्णता की ओर है।
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि यह योजना सिंचाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 18 जिलों में संचालित की जा रही है। योजना के तहत विभाग द्वारा 40 हेक्टेयर तक रकबे में सिंचाई के लिए छोटे-छोटे तालाब निर्मित करने किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत रायपुर जिले में 23 तालाब निर्माणाधीन है। इसी प्रकार महासमुंद जिले में एक तालाब निर्माणाधीन है। धमतरी जिले में पांच तालाब निर्मित हो चुके हैं, जबकि दस तालाबों का निर्माण तेजी से जारी है। दुर्ग जिले में दो तालाबों का निर्माण पूरा हो गया है तथा तीन तालाब निर्माणाधीन हैं। कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में नौ-नौ तालाबों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में एक तालाब का निर्माण पूरा हो गया है। योजना के तहत कांकेर जिले में नौ, बिलासपुर जिले में 07, रायगढ़ जिले में 03, सरगुजा जिले में 10, जशपुर जिले में 03, और कोरिया जिले में 03 तालाब निर्मित किए गए हैं। योजना के तहत बस्तर जिले में 19, कांकेर जिले में सात, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में छह, बीजापुर जिले में तीन, बिलासपुर जिले में नौ, कोरबा जिले में सात, जांजगीर-चांपा जिले में 14, रायगढ़ जिले में 18, सरगुजा जिले में 20, कोरिया जिले में आठ और जशपुर जिले में 16 तालाब निर्माणाधीन है।

क्रमांक-512/नागेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031