लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि कृषि मंत्री श्री साहू ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की

कृषि मंत्री श्री साहू ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की

What
When Dec 27, 2010
from 07:30 PM to 07:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

राज्य स्तर पर सलाहकार की होगी नियुक्ति

    रायपुर, 27 दिसम्बर 2010

    कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना के तहत निर्धारित भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए और तेजी से काम करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
    कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू आज यहां मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 के तहत अब तक की प्रगति की समीक्षा की। श्री साहू ने योजना के तहत अभी तक की 35 प्रतिशत वित्तीय उपलब्धियों को अपर्याप्त बताते हुए असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को अगले कुछ दिनों में कम से कम  65 से 70 प्रतिशत राशि की उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दूसरी किश्त के लिए प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जा सके। श्री साहू ने बताया कि हाल ही में उनके दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार से हुई चर्चा के दौरान इस योजना के लिए राज्य स्तर पर एक सलाहकार भी नियुक्त करने को कहा गया है। श्री साहू ने प्रदेश में सलाहकार की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
    उल्लेखनीय है कि कृषि विकास की दर में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से सन् 2007-08 से प्रदेश में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कृषि और उससे जुड़े अन्य विभाग जैसे उद्यानिकी, मछली पालन और पशु पालन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्य सचिव के अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा वर्ष 2010-11  के लिए 389.94 करोड़ रूपए की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश में अनाज, दलहन, तिलहन सहित साग-सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और किसानाेंं को खेती के उन्नत तरीके सिखाए जा रहे है। इस योजना के तहत किसानों को प्रमाणित बीज, उन्न्त कृषि यंत्रों का वितरण और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए किसानों को अनुदान सहायता दी जा रही है। योजना के अंतर्गत अधोसंरचना विकास के तहत नये गोदामों का निर्माण, पुरानी रोपणियों के आधुनिकीकरण के साथ ही नये बगीचों और फलोद्यानों की स्थापना तथा कोल्ड चैन का निर्माण किया जा रहा है। मछली पालन हेतु किसानों को नाव-जाल का वितरण के साथ ही मछली उत्पादन में वृध्दि करने मिट्टी और जल की गुणवत्ता परीक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के संचालक डॉ. प्रताप राव कृदत्त, उप सचिव कृषि श्री पी.के. दवे, संचालक उद्यानिकी श्री एस.के. दुबे, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री एस.के. पाण्डे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

क्रमांक-5372/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031