लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में लगभग 12 लाख हेक्टेयर रकबे में रबी फसलों की बोआई पूर्ण

छत्तीसगढ़ में लगभग 12 लाख हेक्टेयर रकबे में रबी फसलों की बोआई पूर्ण

What
When Dec 28, 2010
from 02:50 PM to 02:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों को 71 हजार क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज वितरित

रायपुर 28 दिसम्बर 2010

krishi1छत्तीसगढ़ में चालू रबी मौसम में अब तक ग्यारह लाख 85 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं, चना, सरसों और अलसी सहित रबी की विभिन्न फसलों की बोआई पूर्ण हो गई है। अब तक एक लाख छह हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अनाज, सात लाख 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन तथा दो लाख 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन की फसलें बोई गयी हैं। राज्य शासन द्वारा चालू रबी मौसम के लिए निर्धारित 19 लाख 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी खेती के विरूध्द अब तक 62 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो गई है। किसानों ने एक लाख 29 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में मटर, मसूर, तोरिया, सूर्यमुखी सहित अन्य रबी फसलों की भी बोआई पूरी कर ली है। चालू रबी मौसम में राज्य शासन द्वारा किसानों को डबल लॉक सहित ग्राम स्तर पर प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से 71 हजार क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीजों का वितरण भी किया जा चुका है, जोकि भण्डारण्ा के विरूद्व 84 प्रतिशत है। 
    कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान रबी मौसम में किसानों द्वारा दलहनी फसलों के तहत चना 2 लाख 29 हजार हेक्टेयर रकबे में और तिवड़ा तीन लाख 80 हजार हेक्टेयर रकबे में लगाया जा चुका है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों में एक लाख 34 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में सरसों और 73 हजार हेक्टेयर में अलसी की बोआई किसानों ने की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में रबी मौसम में लगने वाली गेहूं, चना, मटर, अलसी और सरसों सहित सभी फसलों के बीज किसानों को वितरित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्राथमिक सहकारी समितियों सहित विभिन्न भण्डार गृहों में भण्डारित किया गया है। राज्य शासन द्वारा चालू रबी में किसानों को 94 हजार 239 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जो गत वर्ष की तुलना में 10 हजार 761 क्विंटल बीज अधिक है। अब तक किसानों को प्राथमिक सहकारी समितियों सहित विभिन्न भण्डार गृहों में भण्डारित 71 हजार 471 क्ंविटल बीज का वितरण किया जा चुका है साथ ही रबी फसलों के बीजों वाले 96 हजार 151 मिनीकिट भी उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चालू रबी मौसम में अब तक किसानों को गेहूं का 38 हजार 159 क्विंटल, चने का 28 हजार 508 क्विंटल, मटर का 544 क्विंटल, सरसों का 2 हजार 277 क्विंटल और अन्य फसलों का 1 हजार 983 क्विंटल बीज वितरित किया जा चुका है। मिनीकिट के माध्यम से भी तीन हजार 265 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

     क्रमांक-5384/पवन



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031