उद्यानिकी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति
रायपुर, 02 मई 2011
राज्य शासन के उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय द्वारा दो आवेदको को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए उनकी पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत श्रीमती कुमारी बाई पैकरा पति स्व. श्री अमृत सिंह पैकरा को भृत्य के पद पर सहायक संचालक उद्यान कार्यालय जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री गजेन्द्र कुमार नागेश पिता स्व. श्री भोलाशंकर नागेश की सहायक संचालक उद्यान कार्यालय जिला जांजगीर-चांपा में भृत्य के पद पर पदस्थापना की गयी है। अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेश यहां संचालक, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी द्वारा पिछले माह की तेईस तारीख को जारी कर दिया गया है।

