लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि मछली पालन से आत्मनिर्भर हुई लमती की महिलाएं

मछली पालन से आत्मनिर्भर हुई लमती की महिलाएं

What
When Jan 11, 2011
from 02:20 PM to 02:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 11 जनवरी 2011

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर मछली पालन के व्यवसाय से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम लमती की महिलाएं आज न केवल आत्मनिर्भर हुई है, बल्कि वे अनेक बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बन गयी है।
5635-110111उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड पथरिया स्थित ग्राम लमती की बारह महिलाओं ने श्रीमती अशोक बाई की अध्यक्षता में नारी निकेतन महिला आत्मा समूह का गठन किया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई बताती है कि समूह की महिलाएं राज्य शासन के मछली पालन विभाग की एक्सटेंशन रिफार्म आत्मा योजना के तहत मछली पालन का व्यवसाय अपना कर आज दो से ढाई लाख रूपए तक की वार्षिक आमदनी प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले समूह की महिलाएं अलग-अलग मछली पालन का कार्य करती थी। तकनीकी मार्गदर्शन के अभाव में उन्हें अधिक मेहनत में कम उत्पादन प्राप्त होता था। वर्ष 2009 में मछली पालन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने समूह का गठन किया और मछली पालन के लिए ग्राम पंचायत से तालाब को लीज में लिया। एक्सटेंशन रिफार्म आत्मा योजना के तहत उनके समूह को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ ही मत्स्य बीज और पूरक आहार प्राप्त हुआ। इससे समूह के उत्पादन में आशातीत वृद्वि हुई। उत्पादित मछली को समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय हाट बाजार में ही अच्छे दामों में विक्रय किया जाता। श्रीमती अशोक बाई बताती है कि उनके समूह को कुल पचास हजार रूपए के व्यय पर दो से ढाई लाख रूपए तक की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। जिसे समूह की महिलाएं आपस में बांट लेती है। समूह की महिलाएं इस अतिरिक्त आमदनी को अपने बच्चों की शिक्षा और घरों की अन्य जरूरतों पर खर्च करती हैं। आत्मा समूह की महिलाओं की इस सफलता को देखकर अब अन्य लोग भी समूह का निर्माण कर मछली पालन व्यवसाय की ओर आगे आ रहे है।

    क्रमांक-5635/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031