लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि जिलों की सीमाओं के आधार पर कृषि उपज मण्डियों का होगा पुनर्गठन

जिलों की सीमाओं के आधार पर कृषि उपज मण्डियों का होगा पुनर्गठन

What
When Jan 12, 2011
from 09:40 PM to 09:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वनाधिकार पत्रक प्राप्त किसान भी मण्डी चुनाव की मतदाता सूची में होंगे शामिल

श्री चन्द्रशेखर साहू की अध्यक्षता में कृषि मंडी के संचालक मण्डल की बैठक संपन्न

रायपुर, 12 जनवरी 2011

5674-120111

छत्तीसगढ़ में जिलों की सीमाओं के आधार पर कृषि उपज मण्डियों का पुनर्गठन किया जाएगा। आधे एकड़ से अधिक कृषि भूमि के स्वामी किसानों के साथ ही वनाधिकार मान्यता पत्रक प्राप्त किसान भी मण्डी चुनाव की मतदाता सूची में शामिल होंगे। कृषि मंत्री और पदेन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर साहू की अध्यक्षता में आज यहां मंडी बोर्ड के संचालक मण्डल की 38 वीं बैठक में यह प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।
       संचालक मण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में जो कृषि उपज मंडिया एक से अधिक जिलों में विस्तारित है, उन्हें एक ही जिले की सीमा के भीतर पुनर्गठित किया जाए। साथ ही जिन कृषि उपज मंडियों की आय बहुत कम है उन्हें बंद कर नई मंडिया गठित की जाए। संचालक मण्डल की बैठक में किसान की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए यह प्रस्तावित किया गया कि एैसा व्यक्ति जो आधे एकड़ कृषि भूमि का स्वामी या पट्टेदार है और कृषि कार्य करता है उसे मतदाता सूची में शामिल किया जाए। साथ ही आधे एकड़ या उससे अधिक का वनाधिकार मान्यता पत्रक प्राप्त किसानों को भी मण्डी चुनाव की मतदाता सूची में शामिल किया जाए। संचालक मण्डल ने कहा कि निर्माण्ा कार्यो के लिए ग्राम पंचायतों को कई मदों से राशि उपलब्ध होती है अत: मण्डी बोर्ड की राशि को निर्माण कार्यो में खर्च करने के बजाय मंडियों को सशस्त और आधुनिक बनाने में खर्च किया जाना चाहिए।
    राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से प्रदेश के किसानों को सिंचाई पंपों में बिजली कनेक्शन और एनीकटों में ट्रांसफार्मर आदि लगाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को दिए तीस करोड़ रूपए का अनुमोदन भी किया गया। संचालक मण्डल ने मण्डी समितियों के जनप्रतिनिधियों के प्रति मण्डी सचिव की जबावदेहिता तय करते हुए उसे समिति के नियंत्रण से हटाकर प्रबंध संचालक के नियंत्रण में किया। बैठक में डोंगरगांव विधायक श्री खेदूराम साहू, कृषि विभाग के संचालक श्री प्रताव राव कृदत्त, संयुक्त सचिव कृषि श्री आर. के. दवे, प्रबंध संचालक मण्डी बोर्ड श्री अनिल कुमार साहू सहित संचालक मण्डल के पदेन और नामांकित सदस्यगण उपस्थित थे।

क्रमांक-5674/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031