लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा

What
When Jan 15, 2011
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जैविक खेती पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

    रायपुर, 15 जनवरी 2011

5726

दुनिया भर में रसायनों के उपयोग के बगैर उत्पादित फसलों के बढ़ते प्रचलन के कारण जैविक खेती का महत्व दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ इस मामले में सौभग्यशाली है कि यहां खेती का बड़ा हिस्सा रसायनों, उर्वरकों एवं कीटनाशक के बहुत कम उपयोग की वजह से जैविक खेती के दायरे में आता है, अत: यहां जैविक खेती को बढ़ावा देना काफी आसान है। यहां जैविक खेती के लिए उपलब्ध माकूल परिस्थितियों का किसानों को फायदा उठाना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा यहां कृषि महाविद्यालय सभागार में जैविक खेती पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में यह निष्कर्ष उभरकर सामने आए। संगोष्ठी का उद्धाटन लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीज निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.पी.पांडे तथा कृषक कल्याण्ा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विशाल चन्द्राकर उपस्थित थे। संगोष्ठी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
    संगोष्ठी का उद्धाटन करते हुए सांसद श्री रमेश बैस ने कहा कि पिछले वर्षो में आयी वैश्विक मंदी से भारत ज्यादा प्रभावित नही हुआ क्योकि यहां की अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है। कृषि और किसानों में विषम परिस्थितियों से जूझने की अद्भुत सहन शक्ति होती है और इसी सहन शक्ति ने हमारे देश को मंदी की मार से बचाये रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैविक खेती की पारंपरिक रीति को और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि राज्य सरकार जैविक खेती को काफी बढ़ावा दे रही है और किसानों को जैविक खेती अपनाने को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अनेक योजनाओं में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और अनुदान दिये जा रहे हैं। उन्होंनें कहा कि जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग के अमले को किसानों के खेतों तक पहुंचाकर उन्हें इस बारे में आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सलाह उपलब्ध कराना चाहिए।
    संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञों के रूप में मौजूद डॉ. परतुरे और डॉ. अजय सिंह राजपूत ने किसानों को जैविक खेती पर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि जैविक खेती पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए भी महत्वपूर्ण है अत: किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर किसानों को जैविक उत्पादों से परिचित कराने के लिए जैविक उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी आयोजित की गयी।

क्रमांक-5726/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031