उपरवारा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु : श्री चन्द्रशेखर साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया
रायपुर 20 जनवरी 2011
कृषि और श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम उपरवारा में आज दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री साहू ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-5803/पवन

