लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में अब तक 15.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोआई संपन्न

छत्तीसगढ़ में अब तक 15.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोआई संपन्न

What
When Jan 21, 2011
from 04:30 PM to 04:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों को 86 हजार क्ंिवटल से अधिक प्रमाणित बीज वितरित

 रायपुर, 21 जनवरी 2011

छत्तीसगढ़ में चालू रबी मौसम में अब तक किसानों ने पन्द्रह लाख 43 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसलों की बोआई पूर्ण कर ली है, वहीं किसानों को प्राथमिक सहकारी समितियों में भण्डारित 86 हजार 119 क्ंविटल प्रमाणित बीज का वितरण भी किया जा चुका है।
        कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू रबी मौसम में प्रदेश में अब तक एक लाख 72 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, धान और अन्य अनाज की बोआई की गई है। आठ लाख 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, तिवड़ा सहित अन्य दलहन फसलें तथा दो लाख 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों, अलसी सहित अन्य तिलहन की फसलें बोई गयी हैं। किसानों ने एक लाख 51 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में मटर, मसूर, तोरिया सहित अन्य रबी फसलों की भी बोआई पूर्ण कर ली है। राज्य शासन द्वारा चालू रबी मौसम के लिए निर्धारित 19 लाख 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी खेती के विरूध्द अब तक 72 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है। चालू रबी मौसम में राज्य शासन द्वारा किसानों को प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से 86 हजार क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीजों का वितरण भी किया जा चुका है, जो कि भण्डारण के विरूद्व 92 प्रतिशत है। वर्तमान रबी मौसम में किसानों द्वारा दलहनी फसलों के तहत चना 2 लाख 91 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में और तिवड़ा तीन लाख 89 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया जा चुका है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों में एक लाख 51 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सरसों और 78 हजार हेक्टेयर में अलसी की बोआई किसानों द्वारा की गई है। अधिकारियों ने बताया कि चालू रबी मौसम में अब तक किसानों को गेहूं का 50 हजार 162 क्विंटल, चने का 30 हजार 337 क्विंटल, मटर का 612 क्विंटल, सरसों का 2 हजार 611 क्विंटल और अन्य फसलों का दो हजार 397 क्विंटल प्रमाणित बीज भी वितरित किया जा चुका है।

     क्रमांक-5817/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031