लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि रबी फसलों के लिए 53.86 करोड़ रूपए का ऋण वितरित सिर्फ तीन प्रशित ब्याज दर पर ऋण सुविधा

रबी फसलों के लिए 53.86 करोड़ रूपए का ऋण वितरित सिर्फ तीन प्रशित ब्याज दर पर ऋण सुविधा

What
When Jan 22, 2011
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 22 जनवरी 2011

    चालू खरीफ मौसम में छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक खेती के लिए पौने 54 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। राज्य सरकार की नीति के तहत किसानों को खरीफ फसलों की तरह रबी फसलों की खेती के लिए भी मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अल्पकालीन ऋण दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसान सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रबी फसलों के लिए कृषि ऋणों का वितरण विगत एक अक्टूबर से शुरू हो चुका है और इस माह की 20 तारीख तक किसानों को 53 करोड़ 86 लाख रूपए से अधिक का ऋण दिया जा चुका है। यह ऋण 60 प्रतिशत नगद और 40 प्रतिशत वस्तु (खाद-बीज) आदि के रूप में किसान क्रेडिट कार्डो पर दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत रायपुर जिले के किसानों ने चार करोड़ तीन लाख रूपए, महासमुन्द जिले के किसानों ने चार करोड़ 23 लाख रूपए, धमतरी जिले के किसानों ने दो करोड़ 36 लाख रूपए, राजनांदगांव जिले के किसानों ने नौ करोड़ ग्यारह लाख रूपए, कबीरधाम (कवर्धा) जिले के किसानों ने चार करोड़ रूपए, बस्तर (जगदलपुर) जिले के किसानों ने चार करोड़ 48 लाख रूपए, नारायणपुर जिले के किसानों ने 14 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के किसानों ने एक करोड़ दो लाख रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के किसानों ने चार लाख रूपए, बीजापुर जिले के किसानों ने तीन लाख रूपए का ऋण लिए हैं। बिलासपुर जिले के किसानों ने एक करोड़ 67 लाख रूपए, जांजगीर-चांपा जिले के किसानों 33 लाख रूपए, कोरबा जिले के किसानों ने तीन लाख रूपए, रायगढ़ जिले के किसानों ने एक करोड़ 28 लाख रूपए, सरगुजा जिले के किसानों ने दो करोड़ 24 लाख रूपए और कोरिया जिले के किसानों ने 38 लाख रूपए नगद और वस्तु के रूप में रबी फसल के लिए ऋण लिए हैं।

क्रमांक-5844/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031