लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि छत्तीसगढ़ में आलू की खेती को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ में आलू की खेती को बढ़ावा

What
When May 05, 2011
from 02:25 PM to 02:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक और कीटनाषक दवाओं के लिए आर्थिक मदद

दो वर्षो में 45 हजार किसानों को मिला फायदा

       रायपुर,  5 अप्रैल 2011

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल पहाड़ी क्षेत्रों में आलू की खेती को बढ़ावा देने राज्य सरकार द्वारा किसानों को हर संभव मदद दी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आलू की खेती के लिए उन्नत बीज, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य शासन के उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा संचालित आलू विकास योजना के तहत राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत 587-050511अनुसूचित जनजाति और जनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आलू के क्षेत्र विस्तार के लिए आठ सौ रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं राज्य के अन्य किसानों को आलू बीज, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के लिए पांच सौ रूपए की अनुदान सहायता दी जा रही है। पिछले दो सालों में इस योजना के तहत राज्य के 45 हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया है।
     उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में आलू के उत्पादन को बढ़ाने तथा किसानों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने उन्हें आलू की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को खरीफ और रबी मौसम में आलू के क्षेत्र विस्तार के तहत 1/10 हेक्टेयर के लिए पांच सौ रूपए की अनुदान सहायता दी जा रही है। वहीं राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को उनके प्रक्षेत्रों में आलू प्रदर्शन  के लिए आठ सौ रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। पठारी क्षेत्रों में ढाई हजार फीट से ऊचे पहाड़ों में किसानों के यहां दो सौ रूपए की लागत से खरीफ प्रदर्शन लगाए जा रहे है। जहां दूसरे साल इन किसानों को 1/5 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए प्रति प्रदर्शन आठ सौ रूपए की अनुदान सहायता दी जाती है। जिसमें आलू बीज के लिए 562 रूपए 50 पैसे, उर्वरक के लिए दो सौ रूपए और कीटनाषक दवाओं के लिए 37 रूपए 50 पैसे अनुदान सहायता शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे साल में किसान बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि राज्य में वित्तीय वर्ष 2009-10 में किसानों के प्रक्षेत्रों में 17 हजार 808 आलू के प्रदर्शन  डाले गए वहीं वर्ष 2010-11 में करीब 27 हजार किसानों को आलू की खेती के लिए अनुदान सहायता प्राप्त कर उन्हें लाभान्वित किया गया है।

क्रमांक 587/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031