लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि शिक्षा से ही खुलता है विकास का रास्ता : कृषि मंत्री श्री साहू

शिक्षा से ही खुलता है विकास का रास्ता : कृषि मंत्री श्री साहू

What
When Feb 08, 2011
from 04:20 PM to 04:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित बसंत पंचमी उत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री

     रायपुर, 08 फरवरी 2011

6137-080211

 शिक्षा से ही विकास का रास्ता खुलता है। शिक्षा और संस्कृति की देवी माँ सरस्वती की कृपा और आशीर्वाद में ही हम सब आज इस मुकाम तक पहुंचे है। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू आज यहां विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित बसंत पंचमी उत्सव के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। श्री साहू ने बसंत पंचमी के इस पावन पर्व पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती से प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि और वैभव का आर्शीवाद मांगा।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री साहू ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन से शरद ऋतु की विदाई के साथ ही प्राणियों और पेड़-पौधों में नवजीवन का संचार होता है। ऐसा माना जाता है कि बंसत पंचमी के दिन विद्या की देवी मॉ सरस्वती का अवतार हुआ है। श्री साहू ने कहा कि व्यक्ति जीवन पर्यन्त कुछ न कुछ सीखता रहता है। समय के साथ तकनीक और संसाधन जरूर परिवर्तित हुए है, परंतु सभी का मुख्य उद्देश्य विद्याध्ययन कर अपना और अपने समाज का विकास करना होता है। इसके लिए मॉ सरस्वती की कृपा आवश्यक है। कृषि मंत्री श्री साहू ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क आवासीय विद्याध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विवेकानंद विद्यापीठ की सराहना करते हुए संस्थान की निरंतर उन्नति के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्थान के सचिव डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने मॉ सरस्वती के विभिन्न नामों और रूपों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बंसत पंचमी उत्सव के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। संस्था के प्राचार्य श्री एच.डी. प्रसाद ने रायपुर में सन् 1994 में विवेकानंद विद्यापीठ की स्थापना से अब तक की प्रगति का उल्लेख करते हुए संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस संस्थान में कक्षा तीसरी से बारहवी तक कुल 450 आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र अध्ययनरत है। जिन्हें निर्धारित पाठयक्रम की शिक्षा के साथ ही कम्प्यूटर, अंग्रेजी, संगीत, खेलकूद और विभिन्न कलाओं का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान के बच्चों की लगन और कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यहॉ के बच्चे न केवल परीक्षाओं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए है बल्कि खेल स्पर्धाओं में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर संस्थान के बच्चों द्वारा मॉ सरस्वती की वंदना और भजन की आकर्षक और मनोहारी प्रस्तुति दी गई जिसे सुनकर उपस्थितजन भावविभोर हो उठे।

क्रमांक- 6137/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031