मल्हार की मछुआरा समिति ने की कृषि मंत्री से मुलाकात
मछलीपालन के लिए पट्टे पर तालाब उपलब्ध कराने की मांग
रायपुर, 03 मई 2010
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू से बिलासपुर जिले के मस्तुरी विकासखंड स्थित नगर पंचायत मल्हार की नवोदित मछुआरा सहकारी समिति के सदस्यों ने आज उनके निवास पर मुलाकात की। सदस्यों ने कृषि मंत्री से मछलीपालन के लिए सात वर्ष की लीज पर तालाब उपलब्ध कराने का भी निवेदन किया।
कृषि मंत्री ने समिति के सदस्यों को तालाब उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों ने कृषि मंत्री को बताया कि राष्ट्रीय समविकास योजना के तहत राज्य शासन के मछलीपालन विभाग द्वारा समिति को मछलीपालन के लिए नाव-जाल और परिवहन के लिए बुलेरो पिकअप वाहन शासकीय अनुदान पर प्राप्त हुआ है, परन्तु समिति को अब तक मछलीपालन के लिए लीज पर कोई भी तालाब आवंटित नहीं हुआ है। सदस्यों ने मांग की कि नगर पंचायत मल्हार में स्थित परमेसरा तालाब, खतुहा तालाब, छोटे खईया तालाब हथनी तालाब, गदगोरवा शिवसागर, मरही तालाब और सोनकपड़ा तालाब में से कोई भी तालाब मछलीपालन के लिए समिति को आवंटित किया जाए।

क्रमांक-621/नागेश