किसानों को मिले 1.17 लाख से अधिक उन्नत बीज के मिनीकिट
रायपुर, 16 फरवरी 2011
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्रति हेक्टेयर उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए विभिन्न फसलों के उन्नत और प्रमाणित बीज के मिनीकिट उपलब्ध कराए जा रहे है। राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा चालू रबी मौसम में किसानों को अब तक एक लाख 17 हजार से अधिक रबी फसलों के अधिक उत्पादन देने वाले बीज के मिनीकिट वितरित किए गए है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस रबी मौसम में किसानों को गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित अन्य रबी फसलों के एक लाख 17 हजार से अधिक उन्नत और प्रमाणित बीज के मिनीकिट उपलब्ध कराया गया है। जिसमें चना के 10 हजार 447 बीज मिनीकिट, मटर के एक हजार 78 बीज मिनीकिट, सरसों के 74 हजार 484 बीज मिनीकिट सहित रबी की अन्य फसलों के 31 हजार 152 बीज मिनीकिट वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन बीज मिनीकिट के माध्यम से किसानों को एक हजार 672 क्विंटल चना, एक हजार 490 क्विंटल सरसों, 43 क्ंविटल मटर और अन्य फसलों के 666 क्विंटल उन्नत और प्रमाणित बीज प्रदान किया गया है।

