लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि नाव-जाल खरीदने मछुआरों को मिली डेढ़ करोड़ रूपए की सहायता

नाव-जाल खरीदने मछुआरों को मिली डेढ़ करोड़ रूपए की सहायता

What
When May 07, 2011
from 04:50 PM to 04:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 07 मई 2011

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के मछुआरों को तालाबों, जलाशयों और नदियों में मछली पकड़ने के लिए नाव-जाल खरीदने हेतु दस-दस हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। राज्य शासन के मछलीपालन विभाग द्वारा मछुआरों को स्वरोजगार के साधन मुहैया के उद्देश्य से वर्ष 2007-08 से शुरू की गयी इस योजना के तहत विगत तीन वर्षो में राज्य के 15 सौ मछुआरों को नाव-जाल के लिए डेढ़ करोड़ रूपए की सहायता दी गयी है।
    कृषि एवं मछली पालन मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में मछलीपालन को बढ़ावा देने और  मछलीपालन व्यवसाय से जुड़े मछुआरों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के मछुआरों को स्वरोजगार स्थापित करने नाव-जाल सहित अन्य उपकरण खरीदने के लिए उन्हें दस-दस हजार रूपए की सहायता दी जा रही है। इसमें नाव (डोंगा) के लिए सात हजार रूपए और जाल के लिए तीन हजार रूपए की सहायता दी जाती है। इस योजना से लाभ लेने के लिए अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के वे हितग्राही ही पात्र होते है जिनके पास लंबी अवधि के लीज पर तालाब उपलब्ध है।
    श्री साहू ने बताया कि हितग्राहियों का चयन जिला पंचायत की अध्यक्षता में गठित कृषि स्थायी समिति द्वारा किया जाता है। इस चयन समिति में दो नामांकित अशासकीय सदस्यों के अलावा मत्स्योद्योग विभाग के संयुक्त संचालक, उप संचालक या सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं। इस योजना के तहत उन मछुआरों को यह सहायता दी जाती है, जिनकी जीविका मत्स्याखेट पर ही निर्भर है और किसी हितग्राही को यह सहायता एक बार ही मिलती है।

क्रमांक-627/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031