लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि जलवायु और बाजार की जरूरतों के अनुरूप खेती को दें नई दिशा : कृषि मंत्री श्री साहू

जलवायु और बाजार की जरूरतों के अनुरूप खेती को दें नई दिशा : कृषि मंत्री श्री साहू

What
When Feb 22, 2011
from 09:20 PM to 09:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 22 फरवरी 2011

     कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि आज जलवायु और बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमें खेती को एक नई दिशा देनी होगी। खुशहाल और समृध्द जीवन के लिए किसानों को कृषि के 6341-220211साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन और उद्यानिकी आदि फसलों की खेती को भी अपनाकर कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर अतिरिक्त आय के साधन जुटाने होंगे। कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू आज धमतरी जिले के तहसील मुख्यालय कुरूद में किसान बीज उत्पादक एवं बहुउद्वेशीय सहकारी समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषि विज्ञान मेला को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।
       कृषि मंत्री श्री साहू ने किसानों से खेती किसानी के कार्यो में रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने, मिट्टी का परीक्षण कराने और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी। श्री साहू ने प्रदेश के किसानों द्वारा मक्का और सोयाबीन जैसी लाभकारी फसलों की खेती की ओर अग्रसर होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आज बड़ी संख्या में बस्तर के किसानों द्वारा मक्के की खेती तथा राजनांदगाँव, कवर्धा, दुर्ग और बिलासपुर जिले के किसानों द्वारा सोयाबीन की फसलें भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषि हेतु विद्युत पम्प के लंबित कनेक्शनों को स्थायी कनेक्शन करने की दिशा में प्रयास किए जा रहें हैं। श्री साहू ने किसानों से कृषि के क्षेत्र में हो रहे नये प्रयोगों और आधुनिक खेती को अपनाने का आव्हान किया।   
        कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि किसान मेलो के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचार को किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रोजगार के सभी क्षेत्रों में कृषि क्षेत्र की भूमिका हमेशा से ही अग्रणी रही है। रबी फसलों के लिए रविशंकर जलाशय गंगरेल से सिंचाई पानी देने पर श्री चन्द्राकर ने राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। इस कृषि विज्ञान मेला में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि उपज मंडी द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को राज्य शासन की विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण चन्द्राकर, कृषि उपज मंडी कुरूद के अध्यक्ष श्री झागेश्वर ध्रुव, संचालक कृषि श्री प्रताप राव कृदत्त, संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ0 एस0के0 पाण्डेय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संचालक अनुसंधान सेवा डॉ0 एस0के0 पाटिल सहित कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

क्रमांक-6341/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031