लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि पखांजूर में खुलेगा किसान गुरूकुल : कृषि मंत्री श्री साहू

पखांजूर में खुलेगा किसान गुरूकुल : कृषि मंत्री श्री साहू

What
When Mar 07, 2011
from 06:55 PM to 06:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों को सलाह देने शुरू होगी मोबाईल फोन सेवा

उन्नत कृषि यंत्रों सहित किसानों को 26 लाख रूपए से अधिक की कृषि अनुदान राशि वितरित

    रायपुर 07 मार्च 2011

     छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी की उन्नत तकनीकों और विधियों की जानकारी प्रदान करने उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के पखांजूर में किसान गुरूकुल खोला जाएगा साथ ही प्रदेश के किसानों को कृषि संबंधी समसामयिकी सलाह हेतु किसान मोबाईल फोन सेवा की 6473-070311शुरूआत भी शीघ्र की जाएगी। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू कल उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के विकास खण्ड कोयलीबेड़ा के ग्राम कापसी में आयोजित किसान मेला को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वन मंत्री श्री विक्रम उसेंडी भी उपस्थित थे। मंत्रीद्वय ने क्षेत्र के 84 कृषको को 26 लाख 55 हजार रूपये की कृषि अनुदान राशि और उन्नत कृषि यंत्रों का वितरण भी किया तथा तीन किसान क्लब को डेढ़ लाख रूपये का अनुदान देने की घोषणा भी की।
    किसान मेले को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री साहू ने कहा कि राज्य का परलकोट क्षेत्र सम्भावनाओं से भरा क्षेत्र है। यहां भूमि की उर्वरता भी अधिक होने के कारण यह उत्पादन से भरपूर क्षेत्र है। श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अन्नदाता किसानों की उन्नति और बेहतरी के लिए हर संभव उपाए किए जा रहे है। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में भी कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसमें 44 प्रतिशत की वृध्दि भी की है। कृषि मंत्री श्री साहू ने जिले के पखांजूर में स्थित कृषि केन्द्र में किसान गुरूकुल भी खोले जाने की घोषणा की जिससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी मिल सके। श्री साहू ने परलकोट जलाशय के जल स्तर को बनाए रखने के लिए क्षेत्र में प्रवाहित कोहका नाला के पानी को नहर के माध्यम से जलाशय तक लाने हेतु कार्य योजना भी बनाने को कहा है। श्री साहू ने बताया कि प्रदेश के एक हजार उन्नत किसानों के मोबाईल फोन नबंरों के साथ किसान मोबाईल सेवा की भी शुरूआत की जाएगी। जिससे अन्य किसानों को खेती-किसानी के नये-नये प्रयोगों और तकनीकों की जानकारी के साथ ही मौसम आधारित समसामयिकी सलाह मिल सकेगी।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वन मंत्री श्री विक्रम उसेंडी ने कहा कि परलकोट क्षेत्र दुग्ध उत्पादन, मछली पालन के साथ ही सब्जी उत्पादन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां के किसानों को सिंचाई के लिए हो रही विद्युत की समस्या से निपटने पुत्तरवाही में 133 के.व्ही के विद्युत उपकेन्द्र का कार्य प्रगति पर है साथ ही कापसी में विद्युत स्टेशन भी शुरू करने की कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत कांकेर की अध्यक्ष सुश्री शिरो कोमरे, उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन विश्वास सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

क्रमांक-6473/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031