कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आज रायपुर में
कृषि मंत्री श्री साहू करेंगे ग्राम सुराज अभियान
और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
रायपुर 05 मई 2010
कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू कल छह मई को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित राज्य कृषि एवं बीज विकास निगम कार्यालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा करेंगे। इस दौरान श्री साहू पिछले महीने राज्य भर में आयोजित हुए ग्राम सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणाओं और पिछले वित्तीय वर्ष में संचालित विभागीय गतिविधियों तथा उपलब्धियों की भी विस्तृत जानकारी लेंगे। बैठक शाम चार बजे प्रारंभ होगी।
समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्यों और उनकी पूर्ति के लिए तैयार की गयी योजना पर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बैठक में संचालक कृषि, संचालक उद्यानिकी, संचालक पशुधन विकास विभाग, संचालक मछली पालन, संचालक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सहित प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, प्रबंध संचालक राज्य बीज प्रमाणिकरण्ा संस्था और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव शामिल होंगे।

